congress mp Tariq Anwar sit on man shoulder during flood area visit in bihar katihar VIDEO: कीचड़-पानी देख युवक के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, बाढ़ का लिया जायजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: कीचड़-पानी देख युवक के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, बाढ़ का लिया जायजा

सांसद तारिक अनवर जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Mon, 8 Sep 2025 08:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, कटिहार
share
VIDEO: कीचड़-पानी देख युवक के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, बाढ़ का लिया जायजा

रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद अपने समर्थकों के साथ नाव और ट्रैक्टर पर चढ़कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के दौरान सांसद तारिक अनवर कीचड़-पानी देखकर युवक के कंधे पर चढ़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे। यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार में खूब बरसेंगे बदरा, पटना में कब तक होगी बारिश; मौसम का हाल

व्यक्ति सांसद को पहले कीचड़ और फिर पानी से भरे रास्ते से लेकर जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सांसद को पकड़े हुए हैं ताकि सांसद नीचे न गिर जाएं। इस मामले में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटाव क्षेत्र का जायजा लेने के लिए गये थे। रास्ते में कीचड़ और पानी आ गया। स्थानीय लोगों ने् कहा कि कंधे पर कटाव स्थल तक ले जायेंगे। स्थानीय लोगों के अनुरोध को वह अस्वीकार नहीं कर सके और लोगों के कहने पर कंधे पर चढ़कर कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। धुरियाही पंचायत में बाढ़ पूर्व भी कटाव हुआ था। बाढ़ का पानी अभी गांव से पूरी तरह नहीं निकला है। मगर सोनाखाल के समीप पानी घटते ही कटाव तेज हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेल्ट से पीटा, पैंट नहीं उतार सके तो सिगरेट से दागा; बिहार में बंद कमरे में हैवा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।