congress leader sanjeev kumar singh posters in patna demands next cm of bihar बिहार चुनाव से पहले CM फेस पर महागठबंधन में रार! पोस्टर लगा कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले CM फेस पर महागठबंधन में रार! पोस्टर लगा कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग

महागठबंधन में सीएम फेस कौन होगा यह अभी भी साफ नहीं है लेकिन जाहिर है इसपर सियासत तेज हो गई है। राजधानी पटना में संजीव कुमार सिंह को कांग्रेस का बड़ा नेता बता बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई है।

Sun, 27 April 2025 11:38 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले CM फेस पर महागठबंधन में रार! पोस्टर लगा कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैंं। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर रार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता अब तक यह कह चुके हैं कि बिहार में महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अभी कुछ ही दिनों पहले पटना में महागठबंधन की एक बैठक में सीपीआई (एम) के नेताओं ने भी कहा था कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव ही करेंगे। हालांकि, अब तक कांग्रेस इस मुद्दे पर यही कहती आई है कि सीएम चेहरे पर फैसला चुनाव के बाद होगा।

अब बिहार चुनाव में सीएम फेस को लेकर पटना में कुछ जगहों पर लगाया गया एक पोस्टर काफी चर्चा में है। इस पोस्टर में कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई गई है। महागठबंधन में सीएम फेस कौन होगा यह अभी भी साफ नहीं है लेकिन जाहिर है इसपर सियासत तेज हो गई है। राजधानी पटना में संजीव कुमार सिंह को कांग्रेस का बड़ा नेता बता बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले के खिलाफ RJD के मार्च में 'पाक जिंदाबाद' के नारे, नेता बोले- मिस्टेक

संजीव कुमार सिंह के एक समर्थक राजीव कुमार सिंह की तरफ से इस पोस्टर में दावा किया गया है कि संजीव कुमार सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। वो बिहार-झारखंड के वो पर्यवेक्षक प्रभारी भी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि संजीव कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। वो कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ से भी जुड़े हुए हैं।

इस पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की भी तस्वीर है। इसमें कांग्रेस का चुनाव चिह्न भी नजर आ रहा है। पोस्टर में लिखा गया है, ‘बिहार को अगले 10 वर्षों में विश्व के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना!बिहार का अगला मुख्यमंत्री संजीव कुमार सिंह को बनाएं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने सब्जी के लिए बड़ा आलू काट दिया, पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में 3 बच्चों की मां ने लड़की से कर ली समलैंगिक शादी, पति के साथ पकड़ाई
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने भेजी इंडिया गठबंधन की कमेटियों की सूची, लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।