congress leader ashok ram joins jdu before bihar assembly elections बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बार के विधायक और दलित चेहरे अशोक राम JDU में गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बार के विधायक और दलित चेहरे अशोक राम JDU में गए

अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अशोक राम 6 बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। अशोक राम बड़े दलित चेहरों में भी शुमार हैं।

Sun, 3 Aug 2025 12:42 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बार के विधायक और दलित चेहरे अशोक राम JDU में गए

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक राम ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। अशोक राम ने पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में अशोक राम ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अशोक राम 6 बार विधायक भी रह चुके हैं।

इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। अशोक राम ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश फिर बनेगी मुसीबत, अगले दो दिन कहां होगी भारी बारिश; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक से कर ली शादी, पहले पति का सड़क पर ड्रामा

लालू कांग्रेस को खत्म करने में सफल रहे- अशोक राम

जदयू का दामन थामने के बाद अशोक राम ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे। कांग्रेस पार्टी को अब मेरी जरुरत नहीं है। कांग्रेस अब नेहरू-राजीव के दौर की नहीं रही। अशोक राम ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा परिदृश्य बदल गया है। अशोक राम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुझे दरकिनार कर दिया गया। एक बार पूछा नहीं गया और घर बैठा दिया गया। कम से कम पूछना चाहिए था। उस वक्त टिकट उन्हें दिया गया जो बाहर से आए थे। यह तो अपमानित करना हुआ। मुझे उसी समय कांग्रेस छोड़ देना चाहिए था। अशोक राम ने यह भी कहा कि अभी कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ेंगे।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि अशोक कांग्रेस में खुद को हाशिये पर धकेले जाने से नाराज थे। यह भी कहा जा रहा है कि अशोक राम बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से नाराज चल रहे थे। आखिरकार पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज अशोक राम ने बिहार चुनाव से पहले जदयू का दामन थाम लिया। अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। इधर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जदयू के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, वे उसे छोड़ना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश फिर बनेगी मुसीबत, अगले दो दिन कहां होगी भारी बारिश; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:अब बिहार में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज

यहां आपको बता दें कि 10 अगस्त से राहुल गांधी बिहार में पदयात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वो 18 जिलों का दौरा कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले अशोक राम के जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को झटका जरूर लगा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।