cold wave in patna cold will increased due to western disturbance Bihar Weather Report Bihar Weather Report: पटना में शीतलहर जैसे हालात, पश्चिमी विक्षोभ अभी और बढ़ेगी ठंड; कोहरे का भी कहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: पटना में शीतलहर जैसे हालात, पश्चिमी विक्षोभ अभी और बढ़ेगी ठंड; कोहरे का भी कहर

  • Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जिसके प्रभाव से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पटना का क्षैतिज दृश्यता मंगलवार लगभग 800 मीटर था, जिसका प्रभाव यातायात पर देखा गया।

Wed, 15 Jan 2025 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Report: पटना में शीतलहर जैसे हालात, पश्चिमी विक्षोभ अभी और बढ़ेगी ठंड; कोहरे का भी कहर

Bihar Weather Report: पटना सहित बिहार के 14 जिलों के कुछ शहरों में मंगलवार से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। जिस कारण लोगों को भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश के मौसम में मंगलवार को अचानक बदलाव हुआ। पटना सहित अधिकतर शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट से शुक्रवार से और ठंड बढ़ेगी।

उधर, मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ शहरों में सुबह और शाम के मध्य से घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान है, जबकि कई शहर में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकलने के आसार हैं। बुधवार की सुबह भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ और कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जिसके प्रभाव से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पटना का क्षैतिज दृश्यता मंगलवार लगभग 800 मीटर था, जिसका प्रभाव यातायात पर देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी, बुद्ध की इस मूर्ति की दिखेगी झलक

पटना में सुबह से ही छाया रहा कोहरा

राजधानी में मंगलवार सुबह से ही कोहरा व धुंध छाया रहा। हवा की भी रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जिस कारण शीतलहर जैसे हालात बने हुए थे। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पटना का मौसम साफ होने के आसार नहीं है। जिस कारण लोगों को लगातार दूसरे दिन ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब मुखिया बनाएंगे पंचायत भवन, स्टोर लेकर स्वागत कक्ष तक होंगे

पटना में 6.1 डिग्री से. तक गिरा तापमान

बक्सर में 8.8, दरभंगा में 8.2, मोतिहारी में 8.1, जीरादेई में 7.7, पूसा में 7.6, मुजफ्फरपुर में 7.4, वैशाली में 7.1, मधुबनी में 6.8, सासाराम व सुपौल में 6.6, अगवानपुर में 6.2, पटना में 6.1, बाल्मीकि नगर में 5.9, गोपालगंज में 5.5, मधेपुरा में 4.4, छपरा व अरवल में 4.3 और फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।