Tableau of Bihar in republic day parade bhagawan buddha and nalanda culture will seen खुशखबरी! 8 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी, बुद्ध की इस मूर्ति की दिखेगी झलक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! 8 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी, बुद्ध की इस मूर्ति की दिखेगी झलक

  • झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है। यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।

Wed, 15 Jan 2025 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
खुशखबरी! 8 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी, बुद्ध की इस मूर्ति की दिखेगी झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा की झांकी दिखेगी। यह जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि आठ वर्षों के बाद दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी भी दिखेगी। ‘स्वर्णिम भारत: विरासत एवं विकास’ की थीम पर रक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी को प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। मंत्री मंगलवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है। यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। 2018 में स्थापित एक ही पत्थर से बनी 70 फीट की भगवान बुद्ध की इस अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ाकटोरा झील का विकास इको टूरिज्म के क्षेत्र में बिहार सरकार का अनूठा प्रयास है।

महेश्वर हजारी ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालन्दा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाने की कोशिश की गयी है। साथ ही नालन्दा विवि की स्थापना के माध्यम से बिहार को पुन: शिक्षा के मानचित्र पर वैश्विक रूप में स्थापित करने के प्रयास को दर्शाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।