cold and fog will continue in morning and evening tempratrure fall bihar weather report Bihar Weather: बिहार में सुबह - शाम ठंड से सामना, कोहरे का भी कहर; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में सुबह - शाम ठंड से सामना, कोहरे का भी कहर; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना में अगले एक-दो दिनों तक सुबह और शाम में ठंड रहेगी। दिन में धूप निकलने के कारण राहत मिलेगी। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

Mon, 9 Feb 2026 07:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में सुबह - शाम ठंड से सामना, कोहरे का भी कहर; जानिए मौसम का हाल

बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। वहीं, प्रदेश के कई शहरों में कोहरा छाए रहने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का पूर्वानुमान है। प्रदेश में कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई।

बिहार का अधिकतम तापमान 22.5 से 28.9 और न्यूनतम तापमान 9.3 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। सुबह के समय चार जिलों में एक-दो जगहों पर कोहरा छाया रहा। मोतिहारी में घना कोहरा रहा। इस कारण दृश्यता 150 मीटर रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का ब्योरा गलत, 24 डीपीओ को नोटिस जारी

सुबह और शाम ठंड रहेगी

पटना में अगले एक-दो दिनों तक सुबह और शाम में ठंड रहेगी। दिन में धूप निकलने के कारण राहत मिलेगी। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।