CM Nitish worships Goddess Durga in Patna pandals prays for happiness and prosperity on Maha Saptami पटना के पंडालों में CM नीतीश ने मां दुर्गा की आराधना की, महासप्तमी पर सुख और समृद्धि की कामना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के पंडालों में CM नीतीश ने मां दुर्गा की आराधना की, महासप्तमी पर सुख और समृद्धि की कामना

महासप्तमी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अलग-अलग पंडालों में जाकर मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Mon, 29 Sep 2025 11:05 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के पंडालों में CM नीतीश ने मां दुर्गा की आराधना की, महासप्तमी पर सुख और समृद्धि की कामना

नवरात्र की धूम पूरे देश में है। बिहार की राजधानी पटना में भी दुर्गा पूजा की भव्यता देखते ही बन रही है। शहर में अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। महासप्तमी पर सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए हैं। जिसके बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां दुर्गा की आराधना करने पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सम्राट चौधरी ने भी अलग-अलग पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर, खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा आश्रम, शेखपुरा, पटना और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुआ और राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी उनके साथ थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंगापुर, मुंबई, गोवा की तरह पटना में भी वाटर मेट्रो; गायघाट से एनआईटी तक ट्रायल
ये भी पढ़ें:पटना के कई पूजा पंडालों में पट खुले, भक्तों ने मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद
ये भी पढ़ें:पटना में दुर्गा पूजा मेला, जान लीजिए टॉप पंडाल में इस बार का थीम

आपको बता दें दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना में कई जगहों पर मेले का आय़ोजन किया गया है। गांधी मैदान में रामलीला चल रही है और दशहरा के दिन रावण वध के साथ इसका समापन होगा। पटना में शहर का सबसे बड़ा पूजा पंडाल सिपारा एतवारपुर में बनाया जाता है। इस वर्ष यहां अयोध्या राम मंदिर के रूप में पूजा पंडाल तैयार किया गया है। जिसकी अनुमानित लागत 70 लाख बताई जा रही है।

राजेन्द्र नगर सब्जी मंडी के बमबम स्थान पूजा पंडाल में इस वर्ष भी पहाड़, नदी, झरना के बीच मां दुर्गा, मां पार्वती, मां सरस्वती व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। बीते तीन दशकों से यहां पूजा पंडाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों, पहाड़ों, नदी व झरनों के महत्व के बारे में पटनावासियों को बताया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।