CM Nitish mega gift to Begusarai with schemes worth Rs 563 crore including degree college and tourism डिग्री कॉलेज, पर्यटन समेत 563 करोड़ की योजनाओं की सौगात, बेगूसराय को सीएम नीतीश का मेगा गिफ्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डिग्री कॉलेज, पर्यटन समेत 563 करोड़ की योजनाओं की सौगात, बेगूसराय को सीएम नीतीश का मेगा गिफ्ट

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने बेगूसराय को 563 करोड़ की सौगात दी। डिग्री कॉलेज की स्थापना और पर्यटन के कई योजना की घोषणा की। जिसमें 214 योजनाओं का उद्घाटन तथा 38199.892 लाख रुपये की 427 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है

Sat, 18 Jan 2025 05:09 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, बेगूसराय
share
डिग्री कॉलेज, पर्यटन समेत 563 करोड़ की योजनाओं की सौगात, बेगूसराय को सीएम नीतीश का मेगा गिफ्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले को 563 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। वहीं 641 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया। कलेक्ट्रेट स्थित कारगिल विजय भवन में विकास योजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जिले के गंगा पार शाम्हो प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सिमरिया से लखमिनिया बलिया वाया बिन्दटोली गुप्ता लखमिनियां बांध तक सड़क (बेगूसराय बाइपास) का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे आस-पास की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कावर झील का समेकित विकास किया जायेगा। इसमें झील को जोड़ने वाले सभी नालों की उड़ाही की जायेगी। इसके जल प्रवाह को बहाल किया जायेगा। साथ ही कावर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र के द्वितीय चरण का विकास किया जायेगा। इससे यहां के लोगों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की भी घोषणा की। बखरी से बहादुरपुर (खगड़िया) बार्डर तक नये बाइपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने नीतीश की जाति जनगणना को फेक बताया, कहा- बिहार को बेवकूफ बनाया गया
ये भी पढ़ें:पिता जी ने अच्छा काम किया है,उन्हें वोट दें; बेटे निशांत की CM नीतीश के लिए अपील
ये भी पढ़ें:सत्ता में नीतीश ही रहेंगे, देश की राजनीति को बिहार से नचा रहे; बोले आनंद मोहन

इसके पहले मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान मटिहानी प्रखंड की मनिअप्पा पंचायत, मंझौल, सदर प्रखंड का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में बेगूसराय प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के नवनिर्मित भवन परिसर से बेगूसराय जिले को 56328.558 लाख रुपये की विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 641 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 18128.666 लाख रुपये की 214 योजनाओं का उद्घाटन तथा 38199.892 लाख रुपये की 427 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने मटिहानी प्रखंड स्थित मनिअप्पा ग्राम पंचायत में 1 करोड़ 35 लाख 39 हजार 600 रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का रिमोट के माध्यम से उ‌द्घाटन किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।