CM Nitish Kumar will tour Bihar again he will review projects of pragati yatra CM नीतीश फिर घूमेंगे बिहार; प्रगति यात्रा की योजनाओं की करेंगे पड़ताल, जारी होगा शेड्यूल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

CM नीतीश फिर घूमेंगे बिहार; प्रगति यात्रा की योजनाओं की करेंगे पड़ताल, जारी होगा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार दौरे पर निकलेंगे। जिसका जल्द शेड्यूल जारी होगा। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान बीते साल प्रगति यात्रा के दौरान किए गए फैसलों, योजनाओं की पड़ताल और समीक्षा करेंगे।

Tue, 6 Jan 2026 07:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
CM नीतीश फिर घूमेंगे बिहार; प्रगति यात्रा की योजनाओं की करेंगे पड़ताल, जारी होगा शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर फिर निकलेंगे। इसी महीने वे अपनी यात्रा पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय उनकी यात्रा को लेकर विस्तृत कार्यक्रम बनाने में जुट गया है। यात्रा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की रुपरेखा बनायी जा रही है। शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार राज्य की जनता से मिलने उनके पास जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे न केवल विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल करेंगे बल्कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का हाल भी जानेंगे।

सीएम चुनाव में जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता का आभार भी जताएंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य यह जानना बताया जा रहा है कि बीते साल प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादे और लिए गए फैसले किस हद तक जमीन पर उतरे हैं। इसके साथ ही जिन योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, उनका लोकार्पण भी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बुनकरों के खाते में आएंगे-15-15 हजार; जानिए क्या है नीतीश सरकार का मेगा प्लान

इस दौरान नीतीश कुमार आम लोगों से भी सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। बहुत जल्द सीएम की यात्रा का शेड्यूल जारी होगा। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी इस अहम यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। सीएम की यात्रा को लेकर बिहार के सभी जिलों में तैयारी चल रही है। जिलों के डीएम-एसपी को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। यात्रा के लिए जिलावार स्थल का चयन किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।