Sixth phase of nda karyakarta samellan will start from 24th September बिहार चुनाव: अब तक 211, छठे चरण में सारे विधानसभा होंगे कवर; 24 सितंबर से NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव: अब तक 211, छठे चरण में सारे विधानसभा होंगे कवर; 24 सितंबर से NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन

बिहार चुनाव: बैठक में शामिल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि विधानसभावार सम्मेलन का छठा चरण 24 सितंबर से शुरू होगा और यह 28 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांचवां चरण 23 सितंबर को पूरा हो जाएगा।

Mon, 22 Sep 2025 04:00 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार चुनाव: अब तक 211, छठे चरण में सारे विधानसभा होंगे कवर; 24 सितंबर से NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन

बिहार चुनाव: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश में जुटी हैं। एनडीए बिहार में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का अभी पांचवां चरण चल रहा है। अब जल्द ही एनडीए के विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का छठा चरण शुरू होगा। सोमवार को पटना में एनडीए नेताओं ने अहम बैठक की है।

इस बैठक में शामिल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि विधानसभावार सम्मेलन का छठा चरण 24 सितंबर से शुरू होगा और यह 28 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांचवां चरण 23 सितंबर को पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही उमेश कुशवाहा ने यह भी बताया कि यह सम्मेलन अब तक 211 विधानसभा क्षेत्रों में हो चुका है। उन्होंने कहा कि छठे चरण के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन का अभियान पूरा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब, नीतीश के मंत्री बोले- रिवर्स माइग्रेशन शुरू है

आपको बता दें कि एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के पांचवें चरण में कुल 55 विधानसभाओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया था। यह विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन 18 तारीख से शुरू हुआ था। इसके तहत कुल 211 विधानसभा क्षेत्रों को पूरा किया गया है। शेष बचे 32 विधानसभाओं को छठे चरण में पूरा किया जाएगा।

जदयू नेता ने बताया कि 24 तारीख को इमामगंज, कल्याणपुर, राघोपुर, बहादुरगंज, हथुआ समेत कुछ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को गायघाट, बेलहर, कदवा, तरारी, गोपालगंज, बाराचट्टी, गुरुआ, ढाका, हाजीपुर, झंझारपुर और नरकटियागंज विधानसभा में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आगे की तारीखों में धमदाहा, बैकुंठपुर, सुगौली, दानापुर, गोविंदगंज, सिकंदरा, काराकाट विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन काफी सफल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: कांग्रेस के 255 नेता करेंगे मंथन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।