cm nitish kumar will give first smart village and medical college to bihar banka district during pragati yatra बिहार को पहला स्मार्ट विलेज, मेडिकल कॉलेज की भी सौगात, बांका में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को पहला स्मार्ट विलेज, मेडिकल कॉलेज की भी सौगात, बांका में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा

  • बांका जिला बिहार के पहले स्मार्ट विलेेज के रूप में नई पहचान बनाएगा। साथ ही जिले को मेडिकल कॉलेज, आधुनिक बुनियादी ढांचे और जल आपूर्ति जैसी योजनाओं से विकास को नई दिशा मिलेगी।

Sun, 2 Feb 2025 08:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार को पहला स्मार्ट विलेज, मेडिकल कॉलेज की भी सौगात, बांका में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा जारी है। इस यात्रा के चौथे पड़ाव के तहत सीएम नीतीश रविवार को बांका जिले में होंग। इस ऐतिहासिक आवसर पर सीएम बिहार के पहले स्मार्ट विलेज की सौगात देंगे। साथ ही बांका में मेडिकल कॉलेज, सिंचाई, जल आपूर्ति, सड़क, शिक्षा, पर्यटन और ग्रामीण विकास सेे जुड़ी 178 योजनाओं स जिले के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसमें वे यहां धरातल पर उतारी गई 161 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जबकि जिले के विकास को गति देने वाली 17 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सीएम के इस दौरे से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। बांका जिला बिहार के पहले स्मार्ट विलेेज के रूप में नई पहचान बनाएगा। साथ ही जिले को मेडिकल कॉलेज, आधुनिक बुनियादी ढांचे और जल आपूर्ति जैसी योजनाओं से विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से विकास के नए युग की शुरुआत होगी।

बिहार के विकास में एक नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री राज्य के पहले स्मार्ट विलेज (उन्नती ग्राम)का शुभारंभ करते हुए उसे लाभार्थियों को सुपुर्द करेंगे। यह गांव आधुनिका सुविधाओं, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्मार्ट सड़कों और ऊर्जा प्रबंधन से लैस होगा। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। ये स्मार्ट विलेज राज्य ही नहीं देश का रोल मॉडल बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला टीचर को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

मेडिकल कॉलेज की सौगात

जिले में लंबे इंतजार के बाद लोगों को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सौगात मिलेगी। जिसका निर्माण 150.94 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए अमरपुर के राजपुर मौजा में 26 एकड जमीन चिह्नित की गई है। इसका अवलोकन सीएम अपने प्रगति यात्रा के क्रम में करेंगे। यहां मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और जिले के युवाओं को चिकत्सिा क्षेत्र में शक्षिा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इन नई परियोजनाओं का सीएम करेंगे शिलान्यास

● मुख्यमंत्री 234.2 करोड़ की लागत से नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें शामिल हैं।

● नए सरकारी भवन और छात्रावास: 17.08 करोड़ की लागत से सरकारी दफ्तर, छात्रावास और पुलिस आवासों का निर्माण।

● सिंचाई एवं जल संसाधन: किसानों के लिए 11.58 करोड़ रुपए की नई सिंचाई परियोजनाएं।

● सड़क और पुल: 3.24 करोड़ की नई कनेक्टिविटी परियोजनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार, इश्क और सेक्स बाजार; बिहार में लड़कियों से जबरन करा रहे देह व्यापार

129 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

● मुख्यमंत्री 128 करोड़ 50 लाख से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

● जल आपूर्ति: 77 परियोजनाओं पर 653.5 करोड़, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा दुरूस्त होगी।

● पर्यटन विकास: 3 योजनाओं पर 15.6 करोड़, जिससे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को बढ़ावा मिलेगा।

● ग्रामीण एवं शहरी विकास: 33 योजनाओं पर य्9.5 करोड़ का निवेश।

● सड़क और पुल नर्मिाण: 3.24 करोड़ की लागत से बेहतर यातायात सुविधा।

● शक्षिा और स्वास्थ्य: नई स्कूल और अस्पताल सुविधाओं पर य्1.6 करोड़ का बजट।

जनसंवाद में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे

मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। वे रजौन, अमरपुर और ओढ़नी डैम में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा निगरानी को सुनश्चिति किया गया है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में डंडे से पीट-पीट कर हत्या, युवक ने बड़े भाई को क्यों मार डाला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी जाति की लड़की से शादी पर मिली थी धमकी, अब पति की डेड बॉडी मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।