cm nitish kumar reacts on tanishq jewellers loot in ara bihar assembly बिहार विधानसभा में तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की गूंज, CM नीतीश ने विपक्ष को दिया जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा में तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की गूंज, CM नीतीश ने विपक्ष को दिया जवाब

  • बिहार विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही विपक्ष ने आरा लूट की घटना का मुद्दा उठाया। कानून व्यवस्था पर सरकार से स्वतः संज्ञान की मांग करने लगे। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विपक्ष को जवाब दिया।

Tue, 11 March 2025 12:38 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार विधानसभा में तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की गूंज, CM नीतीश ने विपक्ष को दिया जवाब

बिहार में होली से पहले आरा में तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया है। इस लूटकांड की गूंज बिहार विधानमंडल में भी सुनाई दी। विधान परिषद में आरा लूटकांड का मामला उठा। विधान परिषद में विपक्ष ने तनिष्क ज्वेलरी में लूटपाट का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही विपक्ष ने आरा लूट की घटना का मुद्दा उठाया। कानून व्यवस्था पर सरकार से स्वतः संज्ञान की मांग करने लगे। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विपक्ष को जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इधर - उधर करने वालों की खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी करें। तुरंत एक्शन होगा।

भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूट पर हंगामा मचा हुआ है। विधानसभा के अलावा विपक्ष के नेता सोशल मीडिया पर भी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर इस लूटकांड का वीडियो दिखाते हुए नीतीश सरकार पर व्यंग्य कसा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'शोरूम लूट का मंगलमय वीडियो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिस्टल सटा बोला- सब सामान निकालो, जेब में रखे गहने;तनिष्क में लूटपाट की कहानी
ये भी पढ़ें:आरा में तनिष्क शोरूम लुटेरों ने कर दिया था खाली, अब तक 2 करोड़ के जेवर ही मिले

𝐍𝐃𝐀 के सौजन्य से 𝟐𝟎𝟎𝟓 के बाद मोदी जी के लाड़ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 𝟔-𝟕 लाड़ले गुंडों ने मीडिया प्रमाणित, 𝐑𝐒𝐒 सर्टिफ़ाइड राम राज्य में दिन-दहाड़े एक छोटी सी लूट की शौकिया घटना को अंजाम देते हुए पुलिस अधीक्षक के आवास और थाने से चंद कदम की दूरी पर अवस्थित तनिष्क शोरूम से मस्ती के साथ 𝟏𝟕 मिनट में 𝟐𝟓 करोड़ के गहने-जेवरात लूट लिए।

प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों राउंड गोलियाँ चलती है। सत्ता संरक्षित औसतन प्रतिमाह सैंकड़ों हत्याएं होती है। लूटपाट, छिनतई, चोरी, अपहरण और बलात्कार का कोई लेखा-जोखा नहीं।

बाक़ी मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है। प्रशासनिक अराजकता चहुंओर फैल चुकी है। भ्रष्टाचारी और गुंडे सरकार चला रहे है। आप स्वयं तथा परिजनों का ख़्याल रखें। व्यापारी वर्ग कृपया अपने जान-माल की स्वयं रक्षा करें। इस भ्रष्ट, अवैध और निकम्मी सरकार से कोई उम्मीद रखना स्वयं को नुकसान एवं धोखे में रखने समान है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पबजी खेलने के दौरान सिर में गोली मार कर हत्या, पटना में दोस्त बना कातिल
ये भी पढ़ें:पहले बहस फिर सिर में मार दी गोली, पटना में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी

आपको बता दें कि सोमवार को भोजपुर जिले के आरा के भीड़भाड़ वाले इलाके में 6 अपराधियों ने तनिष्क ज्वेलर्स में घूसकर लूटपाट मचाई थी। करीब आधे घंटे में बेखौफ अपराधी 10 करोड़ के कीमती गहने लेकर फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस के साथ अपराधियों का एनकाउंटर हुआ और दो लुटेरों को गोली भी लग गई। दोनों के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस इस लूटकांड में शामिल अन्य लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने करीब 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। लेकिन इस वारदात की चर्चा पूरे राज्य में है। 

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।