Arrah Tanishq showroom looted jewellery worth 10 crores recovered 2 crores main bag worth 8 crores still missing आरा में तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ के जेवर लूटे, मिले 2 करोड़ के; 8 करोड़ का मेन झोला अब भी गायब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरा में तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ के जेवर लूटे, मिले 2 करोड़ के; 8 करोड़ का मेन झोला अब भी गायब

आरा के तनिष्क शोरूम में अपराधियों ने कुल 10 करोड़ के गहने लूटे। उनमें से पुलिस को पौने दो करोड़ के ही गहने वापस मिल पाए हैं। अब भी 8 करोड़ से ज्यादा लूटे गए सामानों से भरा मेन झोला गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

Tue, 11 March 2025 12:08 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, आरा
share
आरा में तनिष्क शोरूम से 10 करोड़ के जेवर लूटे, मिले 2 करोड़ के; 8 करोड़ का मेन झोला अब भी गायब

बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम से सोमवार को हुए लूटकांड में अपराधियों ने लगभग 10 करोड़ 9 लाख रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस ने एक घंटे बाद ही एनकाउंटर में दो लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से दो झोले में जो गहने गहने बरामद हुए उनकी कीमत 1.85 करोड़ रुपये है। उसमें ट्रे के साथ गहने थे। यानी कि पुलिस को लूटे गए जेवरात में दो करोड़ के गहने भी वापस नहीं मिल पाए। अभी तक लूटा गया मुख्य झोला बरामद नहीं हो पाया है। उसमें बिना ट्रे के हार जैसे बड़े गहने उतार कर रखे गए थे। पुलिस गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ की। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरा के व्यस्ततम शीशमहल-गोपाली चौक क्षेत्र में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे 6 की संख्या में अपराधी घुस गए। उन्होंने सेल्समैन से मारपीट की और गार्ड की राइफल लूट ली। लुटेरे शोरूम के अंदर ग्राहक बनकर घुसे और सभी कर्मियों को बंधक बना लिया। फिर करोड़ों के गहने लूटकर फरार हो गए। तीन लुटेरे बाहर ही खड़े थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन शुरू की। घटना के घंटे भर बाद ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटा पुल के पास मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो झोले में भरे लुटे हुए गहने बरामद किए गए। दोनों के पैर में गोली भी लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिस्टल सटा बोला- सब सामान निकालो, जेब में रखे गहने;तनिष्क में लूटपाट की कहानी

मैनेजर ने किया था 25 करोड़ की लूट का दावा

तनिष्क शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने सोमवार को दावा किया कि लूटे गए गहनों और नकद राशि का मूल्य लगभग 25 करोड़ है। शोरूम के अधिकारी मंगलवार सुबह आरा नगर थाने में एफआईआर के लिए पहुंचे। हालांकि, उन्होंने लूटे गए गहनों की कीमत 10 करोड़ ही बताई है।

पुलिस को नहीं मिला मेन झोला

शोरूम के मैनेजर ने सोमवार को बताया था कि अपराधी शोरूम से लूटा हुआ सामान तीन झोलों में भरकर ले गए थे। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से दो झोले तो बरामद कर दिए। मगर एक मेन झोला अभी तक नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि उसी झोले में सबसे ज्यादा लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।