cm nitish kumar give task to jdu leaders to focus on youths before bihar assembly elections यूथ पर फोकस करें, जनता को विकास कार्यों के बारे में बताएं; CM नीतीश ने जदयू नेताओं को क्या-क्या दिए टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूथ पर फोकस करें, जनता को विकास कार्यों के बारे में बताएं; CM नीतीश ने जदयू नेताओं को क्या-क्या दिए टास्क

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेताओं को 243 विधानसभाओं में टास्क दिए हैं। इसके तहत नेताओं को जनता के पास जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनानी होंगी।

Tue, 6 May 2025 07:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
यूथ पर फोकस करें, जनता को विकास कार्यों के बारे में बताएं; CM नीतीश ने जदयू नेताओं को क्या-क्या दिए टास्क

बिहार में राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को चुनाव से पहले अहम टास्क सौंप दिया है। अब जदयू नीतीश सरकार के बेहतर कार्यों को लेकर आम लोगों के बीच जाएगा। पार्टी के नेता सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बताएंगे कि 20 वर्ष में राज्य सरकार ने उनके कल्याण के साथ-साथ राज्य के विकास के लिए क्या-क्या कार्य किया है। नीतीश सरकार ने किस प्रकार सूबे की सूरत बदली। कैसे जीवन सहज बना और आम लोगों की विकास में हिस्सेदारी दिखी। खासकर महिलाओं के साथ-साथ वंचित वर्गों व अल्पसंख्यकों के लिए अबतक किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने और विरोधियों के हर वार का माकूल जवाब देने की रणनीति बनी। पार्टी के चुनिंदा दर्जनभर नेताओं की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नेताओं से कहा कि बिहार चुनाव 2025 खूब बढ़िया से लड़ना है। लोगों को सरकार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में समझाना है। 2005 के बाद विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलाव की जानकारी देने का टास्क सौंपा गया। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली समेत हर सेक्टर में हुए कार्यों को बताया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की वंदे भारत ट्रेनें एक घंटे की देरी से क्यों चल रही हैं, यात्री भी नाराज
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा, सचिवालय आंतकियों के निशाने पर, ADG ने सभी एसपी को लिखा खत

पहली बार वोट डालने वाले पर फोकस

युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले यूथ पर भी जदयू फोकस करेगा। उन्हें भी सूबे में आए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। उन्हें जंगलराज के बारे में बताया जाएगा। नीतीश कुमार ने 2005 में सूबे में एनडीए की सरकार बनने के बाद किस प्रकार बड़े बदलाव की पहल की और कैसे बिहार को विकास की राह पर दौड़ाया। पार्टी मानती है कि ये मतदाता 20 वर्ष पहले के बिहार को अच्छे तरीके से नहीं जानते। पार्टी के वरीय नेता इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के दौरान एयर एंबुलेंस की सुविधा, सभी हवाईअड्डों की मैपिंग का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।