scoripo and tractor collied eight people dead in Katihar Road Accident बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। यहां बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर से टकरा गई है। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Tue, 6 May 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, वरीय संवाददाता, कटिहार
share
बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

स्कॉर्पियो में सवार थे 10 लोग

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी फलका जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने बताया कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर बारात जा रहे थे। चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के समीप मक्का का ढेर देखकर स्कॉर्पियो असंतुलित होकर आगे मक्के से लदे ट्रैक्टर से जा टकराया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत घटनासथल पर हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में झमाझम बारिश और आंधी, पटना में मेघगर्जन और वज्रपात का अनुमान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के दौरान एयर एंबुलेंस की सुविधा, सभी हवाईअड्डों की मैपिंग का प्लान

SDPO ने 8 मौत की पुष्टि की है

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंची। घटना को लेकर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पिता रविन्द्र मंडल, तथा अभिषेक कुमार (26 वर्ष), पिता सिकलाल मंडल की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि संबंधित थाना की पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है।

मृतकों के नाम -

-रूपेश राज पिता छतीश मंडल उम्र 14 वर्ष पंचायत दिवराधनी घर दिवरा बाजार

-प्रिंस कुमार पिता पृथ्वी मंडल उम्र 18 पंचायत दिवराधनी घर दिवरा बाजार

-टुनटुन कुमार पिता स्वर्गीय बासो मंडल उम्र 21 पंचायत दिवराधनी घर दिवरा बाजार

-ज्योतिष कुमार पिता शंकर मंडल उम्र 17 पंचायत दिवरा धनी घर दिवरा बाजार

-सिको कुमार पिता मंटू मंडल उम्र 18 पंचायत दिवराधनी घर दिवरा बाजार

-अजय कुमार पिता करमचंद मंडल उम्र 25 पंचायत दिवरा धनी घर दिवरा बाजार

-राधा मंडल पिता राजो मंडल 26 वर्ष घर भंगहाटोला पंचायत लतरहा (गाड़ी मालिक)

-धीरज पोद्दार पिता पवन पोद्दार 28 वर्ष भंगहाटोला पंचायत लतरहा (चालक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सहकारी बैंकों से 5 लाख तक का गोल्ड लोन, डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा

सीएम नीतीश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में चांदपुर हनुमान मंदिर के पास स्कॉर्पियो ट्रैक्टर में टक्कर में आठ लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों जिनका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।