cm nitish kumar and bjp president nitin nabin will resign today from mlc and mla post in bihar नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नौंवी लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में चुने गये। वह पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं।

Mon, 30 March 2026 05:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। लगातार चौथी बार वह सात मई, 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे, जिसका कार्यकाल छह मई 2030 को पूरा होना था। इसी बीच मुख्यमंत्री 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे।

इसके बाद नौंवी लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में चुने गये। वह पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं। उम्मीद है कि दस अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इधर मुख्यमंत्री आवास में रविवार की शाम को जदयू के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे और सीएम से बात की। इन नेताओं में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आदि नेता शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! जिन महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये नहीं गए उन्हें भी मिलेगा लोन

नितिन नवीन भी आज विस की सदस्यता से इस्तीफा देंगे

इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस कारण वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। नितिन बांकीपुर सीट से पहली बार वह वर्ष 2006 में विधायक बने थे, तब से वह लागतार इस क्षेत्र से निर्वाचित हो रहे हैं। नवीन के रविवार को ही इस्तीफा देने की सूचना थी। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को सूचना भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि सुबह 8:40 बजे नितिन नवीन विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में इस्तीफा सौपेंगे। इसको लेकर विधानसभा कार्यालय भी रविवार को खोला गया।

हालांकि, नितिन नवीन बिना इस्तीफा दिये ही असम में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गये। इसकी सूचना मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने मीडिया को जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से उन्होंने आज इस्तीफा नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेशनल हाईवे से गुजरना अब पड़ेगा महंगा, टोल शुल्क में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें:वैज्ञानिक बनना चाहती है, बिहार की टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि, फुले नहीं समा रहे है माता-पिता।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।