Bihar Topper Pushpanjali Kumari Achieves 98 4 in Matric Exam Inspires Community वैज्ञानिक बनना चाहती है, बिहार की टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि, फुले नहीं समा रहे है माता-पिता।, Banka Hindi News - Hindustan
More

वैज्ञानिक बनना चाहती है, बिहार की टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि, फुले नहीं समा रहे है माता-पिता।

पिता रजौन प्रखंड के मध्य विद्यालय भगवानपुर के है शिक्षक, मां कुशल गृहिणी।पिता रजौन प्रखंड के मध्य विद्यालय भगवानपुर के है शिक्षक, मां कुशल गृहिणी। बिन

Mon, 30 March 2026 02:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
वैज्ञानिक बनना चाहती है, बिहार की टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि, फुले नहीं समा रहे है माता-पिता।

रजौन(बांका)।निज संवाददाता मैट्रिक की परीक्षा 2026 में बिहार टॉपर होनहार बिटिया पुष्पांजलि कुमारी ने ना सिर्फ अपने माता- पिता बल्कि पूरे समाज के लोगों का सीना भी फक्र से ऊंचा कर दिया है। पुष्पांजलि इलाके के छात्र-छात्राओं के लिए आइडियल बन कर प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के गोपालपुर की रहने वाली है। पुष्पांजलि सिमुलतला स्कूल की छात्रा है। पुष्पांजलि ने मैट्रिक परीक्षा में कुल 493(98.4%) अंक प्राप्त किया है। इसकी शानदार सफलता पर पूरा क्षेत्र गदगद है। घर घर में पुष्पांजलि कुमारी की चर्चा हो रही है। रविवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली बिहार टॉपर को आशीर्वाद देने आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट रही है।

इलाके के लोगों का प्यार देख इस होनहार बिटिया के पिता लालमोहन शर्मा व माता सिंधू देवी फूले नहीं समा रही है। नाता रिश्तेदारों सहित सगे संबंधियों व ग्रामीणों, शुभचिंतकों का उनके मोबाइल पर कॉल आने का सिलसिला तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि होनहार बिटिया पुष्पांजलि ने रजौन प्रखंड सहित बांका जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन किया है। पिता लालमोहन शर्मा रजौन प्रखंड के ही मध्य विद्यालय के शिक्षक हैं जबकि, माता सिंधु देवी कुशल गृहणी है। माता पिता का कहना है कि हम दोनों के लिए यह सुनहरा पल है । माता- पिता के अरमानों को उनकी सबसे छोटी पुत्री ने पूरा कर दिखाया है। पुष्पांजलि आगे वैज्ञानिक बनकर देश को आगे ले जाना चाहती है। उसने हिंदुस्तान को बताया कि वह 10 घंटा पढ़ाई करती थी। कक्षा छः में ही उसका चयन सिमुलतला विद्यालय में हो गया था, तबसे वह वहीं रहकर पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि वह कभी भी ट्यूशन नहीं ली। पुष्पांजलि के माता-पिता का कहना है कि उसके वैज्ञानिक बनने के अरमानों को पूरा करने के लिए वे दोनों कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इधर अपने बहन की सफलता पर माता पिता सहित बड़ी बहन आंचल, अनुप्रिया, इकलौते भाई मयंक भी फुले नहीं समा रहा है। पुष्पांजलि के बिहार टॉपर बनने पर उसके शिक्षक पिता को रजौन प्रखंड के शिक्षकों सहित पूरे बांका जिला के शिक्षकों ने भी बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।