CM Nitish gave appointment letters to 315 horticulture officers Bihar Agriculture Mobile App launched सीएम नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बिहार कृषि मोबाइल ऐप लॉन्च, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बिहार कृषि मोबाइल ऐप लॉन्च

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही बिहार कृषि मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। जिससे किसान पास बुक, पौधा संरक्षण, फसलों के बाजार मूल्य, मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी संबंधी जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी।

Mon, 19 May 2025 11:01 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
सीएम नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बिहार कृषि मोबाइल ऐप लॉन्च

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कृषि रोड मैप से राज्य में फसलों का उत्पादन बढ़ा है। उत्पादकता भी बढ़ी है। मीठापुर स्थित कृषि भवन में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि हमलोग शुरू से किसान हित में काम कर रहे हैं। चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं जिससे फसलों की उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। इस अवसर पर उन्होंने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में भी राज्य की तरक्की हो और किसान समृद्ध बने। कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश से मिले चिराग, अरुण भारती ने बताई अंदर की बात; आरजेडी ने कसा तंज
ये भी पढ़ें:पटना में सीएम नीतीश और चिराग पासवान की मुलाकात, बिहार के विकास पर चर्चा

इसके पहले उन्होंने कृषि भवन के विभिन्न भागों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कॉल सेंटर जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि भवन की छत पर सोलर प्लेट लगाने का और परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से अनुकूल बनाए रखने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कृषि रोड मैप एवं कृषि विभाग की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो फिल्म दिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार कृषि मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप के माध्यम से किसान पास बुक, पौधा संरक्षण, फसलों के बाजार मूल्य, मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी एवं विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी।

कृषि भवन परिसर से मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 20 प्रचार वाहन, बीज वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। यह प्रचार वाहन के तहत किसानों को खरीफ मौसम से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा। इन वाहनों से ऑडियो-वीडियो माध्यम के द्वारा किसानों को जागरूक किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, गया का नाम अब गया जी; नीतीश कैबिनेट में 69 फैसले
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 शहरों में एयरपोर्ट का सर्वे होगा, नीतीश कैबिनेट की 34 एजेंडों पर मुहर
ये भी पढ़ें:धार्मिक धरोहर गया को मिला नया नाम, अब गया जी बोलना होगा; नीतीश कैबिनेट का फैसला

मुख्यमंत्री ने 144.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा (भोजपुर) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके लिए भोजपुर जिला में 16 एकड़ जमीन चिन्हित कर कुल 144.72 करोड़ रूपये की लागत से भवन निर्माण विभाग के द्वारा भवन का निर्माण किया जायेगा।

जिसमें प्रशासनिक भवन, क्लास रूम, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, कृषि यंत्रों के लिए कार्यशाला एवं आवासीय परिसर का प्रावधान किया गया है। इस महाविद्यालय में बीटेक (एग्री इंजीनियरिंग) में प्रत्येक वर्ष 60 छात्रों का नामांकन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने 55.26 करोड़ रुपये लागत की 62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से अनुमंडल स्तर पर कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाएगी। इस भवन में किसानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी कृषि संबंधी सेवाएं, योजनाएं, तकनीकी सलाह और सरकारी सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।