chirga paswan brother in law and mp arun bharti reacts on journalist kanhaiya bhelari statement on rohini acharya दकियानूसी सोच वाले पत्रकार…, रोहिणी आचार्या पर टिप्पणी से बिफरे चिराग के जीजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दकियानूसी सोच वाले पत्रकार…, रोहिणी आचार्या पर टिप्पणी से बिफरे चिराग के जीजा

सांसद अरुण भारती ने एक्स पर लिखा, 'बेटी ससुराल में रहेगी या मायके में - यह उसके परिवार का विषय है, किसी दकियानूसी सोच वाले पत्रकार का नहीं। भारत में बेटी का मायके पर अधिकार, संपत्ति पर अधिकार और पैतृक विरासत पर अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है।

Wed, 19 Nov 2025 06:38 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दकियानूसी सोच वाले पत्रकार…, रोहिणी आचार्या पर टिप्पणी से बिफरे चिराग के जीजा

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य काफी चर्चा में हैं। लालू परिवार के साथ बेटी रोहिणी के विवाद पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब एक पत्रकार ने रोहिणी के मायके में रहने को लेकर एक टीवी डिबेट में सवाल उठाया तो इसपर रोहिणी आगबूबला हो गई हैं। पत्रकार कन्हैया भेलारी ने टीवी डिबेट में कहा कि उन्हें कुंडली मार के मायके मे नहीं बेठना चाहिए ,रोहिणी क्यों इतने दिन लालू आवास मे क्यों रह रही थी? पत्रकार की इन बातों की काफी आलोचना हो रही है। एलजेपी (आर) सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद अरुण भारती ने एक्स पर लिखा, 'बेटी ससुराल में रहेगी या मायके में - यह उसके परिवार का विषय है, किसी दकियानूसी सोच वाले पत्रकार का नहीं। भारत में बेटी का मायके पर अधिकार, संपत्ति पर अधिकार और पैतृक विरासत पर अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है - कोई पत्रकार नहीं। पत्रकारिता का काम राजनीति या अन्य विषयों पर सवाल पूछना है, परिवार की परिभाषा और रिश्तों की मर्यादा तय करना नहीं। इस मामले में रोहिणी आचार्या जी को पूरा समर्थन। पत्रकार महोदय - पहले पारिवारिक शिष्टाचार सीखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयचंदों को दुर्व्यवहार का परिणाम चुकाना पड़ेगा, रोहिणी के दर्द पर तेजप्रताप गर्म

रोहिणी ने भी निकाली भड़ास

इधर रोहिणी आचार्या ने भी ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह एक पत्रकार पर चिल्लाती हुई नजर आईं, जिसने उनके बारे में ऐसी टिप्पणी कथित तौर पर की थी। रोहिणी ने अपने पोस्ट में तेजस्वी के एक और करीबी सहयोगी रमीज का भी उल्लेख किया, जो कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं।

गंदी किडनी देने के आरोप पर खूब बोलीं रोहिणी आचार्या

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को उन लोगों की कड़ी आलोचना की जिन्होंने उन पर अपने बीमार पिता को ‘गंदी किडनी’ देने का आरोप लगाया था और उन्हें इस मुद्दे पर उनसे खुली बहस की चुनौती दी। आचार्य ने इन लोगों से ‘लालू जी के नाम पर’ जरूरतमंद लाखों मरीजों को अपनी किडनी दान करने का भी आह्वान किया।

राजद की चुनावी हार के बाद रोहिणी ने रविवार को आरोप लगाया था कि उन्हें “गालियां दी गईं” और यह कहकर बदनाम किया गया कि उन्होंने अपने पिता को दी गई “गंदी किडनी” के बदले “करोड़ों रुपए और पार्टी टिकट” लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी लोगों ने उन्हें माता-पिता के घर से “निकाल दिया”।

रोहिणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, वे झूठी हमदर्दी दिखाना बंद करें। वे आगे आकर उन लाखों गरीब मरीजों के लिए अपनी किडनियां दान करें, जो अस्पतालों में आखिरी सांस गिन रहे हैं। लालू जी के नाम पर किडनी दान कर दें।” सिंगापुर में रह रहीं 47 वर्षीय रोहिणी ने कहा, “जो लोग पिता को किडनी देने वाली एक विवाहित बेटी को गलत कहते हैं, उनमें हिम्मत है तो खुले मंच पर उस बेटी से खुली बहस करें।”

उन्होंने कहा कि जो लोग बेटी की किडनी को “गंदी” कहते हैं, वे जरूरतमंदों को किडनी दान करने वाले सबसे पहले व्यक्ति बनें। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “हरियाणवी महापुरुष करें, चमचे पत्रकार करें और वे हरियाणवी भक्त व ट्रोल समर्थक करें, जो मुझे गाली देने से थकते नहीं।” ‘हरियाणवी’ टिप्पणी संभवतः राज्यसभा सांसद संजय यादव पर तंज था, जो तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। रोहिणी ने पूछा, “जिनका खून एक बोतल खून देने के नाम से सूख जाता है, वे किडनी दान पर प्रवचन देते हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में PM आवास के लिए एक करोड़ परिवारों का सत्यापन, किसे नहीं मिलेगा; जान लें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।