Chirag Paswan letter to Nitish Kumar calls system failure in Dalit girl rape murder case दलित बच्ची का रेप और मौत को चिराग पासवान ने सिस्टम फेलियर बताया, नीतीश को लिखा पत्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दलित बच्ची का रेप और मौत को चिराग पासवान ने सिस्टम फेलियर बताया, नीतीश को लिखा पत्र

लोजपा-रामविलास के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर में रेप के बाद पीड़िता की मौत को सिस्टम फेलियर बताया।

Wed, 4 June 2025 05:05 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दलित बच्ची का रेप और मौत को चिराग पासवान ने सिस्टम फेलियर बताया, नीतीश को लिखा पत्र

बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची का बलात्कार और फिर इलाज में लापरवाही बरतने से उसकी जान चली जाने का मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। चिराग ने इस मामले में सिस्टम फेल होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि यह मामला सामाजिक सिस्टम एवं राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी की विफलता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस पर शासन मौन रहा, तो यह मौन ही सबसे बड़ा अपराध बन जाएगा।

चिराग पासवान ने बुधवार को यह पत्र सीएम नीतीश कुमार को भेजा है। इसकी जानकारी लोजपा-आर ने सोशल मीडिया पर दी। इस पत्र में उन्होंने लिखा, "मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में 9 साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया। यह न केवल एक मासूम जीवन की बर्बर हत्या है, बल्कि हमारे राज्य की कानून व्यवस्था, सामाजिक चेतना और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की गहन विफलता को भी उजागर करता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित रेप पीड़िता की मौत पर चिराग और मांझी चुप क्यों हैं, कांग्रेस के हमले तेज

चिराग ने कहा कि पीड़िता ने 6 दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष किया। मगर 1 जून को पटना के पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लगातार 6 घंटे तक उसे एंबुलेंस में ही तड़पते इंतजार करवाया गया। यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित लड़की से रेप पर सियासत गर्म, गवर्नर से मिले कांग्रेस और जन सुराज के नेता

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से इस केस में 3 मांगें की हैं। पहली कि बलात्कारी को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। दूसरी, पीएमसीएच अस्पताल के प्रशासन, डॉक्टर और स्टाफ की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। तीसरी, इलाज में जानबूझकर देरी कर अमानवीयता दिखाने वाले कर्मियों के खिलाफ केस कर तुरंत सस्पेंड किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार लड़ने को BJP की हरी झंडी

बता दें कि मुजफ्फरपुर रेप कांड और पीड़िता की मौत के मामले में विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस की ओर से बीते तीन दिनों से पटना में प्रदर्शन किया जा रहा है। चिराग पासवान की इस मामले में चुप्पी पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को कहा था कि दलितों की राजनीति करने वाले चिराग और जीतनराम मांझी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।