Chirag Paswan himself told the reason for contesting the assembly elections to become a part of the Bihar government बिहार सरकार का हिस्सा बनने... विधानसभा चुनाव लड़ने की चिराग पासवान ने खुद बताई वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार सरकार का हिस्सा बनने... विधानसभा चुनाव लड़ने की चिराग पासवान ने खुद बताई वजह

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने की वजह का खुलासा किया। उन्होने कहा कि मेरा चुनाव लड़ने का फैसला बिहार सरकार का हिस्सा बनने के लिए है। ताकि बिहार के विकास हेतु नीति निर्माण में हमारी सक्रिय भूमिका हो।

Mon, 14 July 2025 06:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार सरकार का हिस्सा बनने... विधानसभा चुनाव लड़ने की चिराग पासवान ने खुद बताई वजह

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में विधायकी लड़ने की वजह बताई। उन्होने कहा कि मेरा चुनाव लड़ने का फैसला बिहार सरकार का हिस्सा बनने के लिए है। ताकि बिहार के विकास हेतु नीति निर्माण में हमारी सक्रिय भूमिका हो। हालांकि चिराग ने ये भी कहा कि मैं ऐसे परिवार से हूं, जहां हमेशा मैंने अपने परिवार में बड़े-बड़े पदों को देखा है, तो पद को लेकर मेरी कोई लालसा नहीं है।

लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में मेरे लिए थोड़ी स्थिति असहज इसलिए हो जाती है, क्योंकि मैं बिहार सरकार का हिस्सा भी नहीं हूं, और हो भी नहीं सकता क्योंकि हमारी पार्टी का कोई भी विधायक न विधानसभा में है, और न ही विधान परिषद में है। ऐसे में जब आप सरकार का हिस्सा नहीं होते, तो किसी तरह की पॉलिसी मेकिंग और नीति निर्धारण में आपकी कोई भूमिका नहीं होती है। ऐसे में मैं कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहा हूं। विधानसभा चुनाव के बाद मेरी पार्टी उस भूमिका आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहाबाद इलाके से विधानसभा लड़ेंगे चिराग पासवान? सांसद बहनोई ने बताया प्लान
ये भी पढ़ें:सहयोगियों को हराने वाले हैं क्या... चिराग की पार्टी का मांझी पर पलटवार
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं चिराग, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया

चिराग ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। अगर होती तो 2020 का चुनाव उनके लिए अच्छा मौका था। अगर एनडीए के साथ हमारी पार्टी लड़ती तो 12-13 मेरे विधायक बनते, वो सरकार में मंत्री होते, 4-5 साल पहले मैं खुद केंद्र में मंत्री होता। चिराग ने कहा हमारी पार्टी की राय है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए, और पार्टी के पदाधिकारियों ने सामान्य सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। जल्द ही हम लोग किसी फैसले पर पहुंचेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।