Chirag Paswan compares Prashant Kishor with Arvind Kejriwal says Delhi had witnessed such politics of allegations अरविंद केजरीवाल से प्रशांत किशोर की तुलना; चिराग पासवान बोले- ऐसी राजनीति दिल्ली में देखी थी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अरविंद केजरीवाल से प्रशांत किशोर की तुलना; चिराग पासवान बोले- ऐसी राजनीति दिल्ली में देखी थी

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के ‘मित्र’ चिराग पासवान ने बीजेपी और जेडीयू के नेताओं पर आरोपों की बरसात को लेकर अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए कहा कि दिल्ली ने इसी तरह की राजनीति पहले देखी है।

Tue, 30 Sep 2025 11:57 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अरविंद केजरीवाल से प्रशांत किशोर की तुलना; चिराग पासवान बोले- ऐसी राजनीति दिल्ली में देखी थी

लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने ‘मित्र’ और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के सुप्रीमो प्रशांत किशोर की तुलना दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से कर दी है। प्रशांत ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 5 नेताओं सम्राट चौधरी, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर चिराग ने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि ऐसी राजनीति दिल्ली देख चुकी है।

चिराग पासवान ने कहा- “प्रशांत किशोर एक के बाद एक के बाद एक के बाद एक कई आरोप पर आरोप लगा रहे हैं। सही मायनों में कुछ तथ्यों के साथ वो जानकारी साझा कर रहे हैं या सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। मैं मानता हूं कि ये तमाम बातें जांच का विषय हैं। ऐसी राजनीति एक बार हम लोगों ने दिल्ली में भी देखी थी। जब दिल्ली में भी मुख्यमंत्री बनने से पहले आम आदमी पार्टी के एक नेता आए थे और आरोपों की सूची लगा दी थी। उसके बाद जब वक्त आया कि उस सूची पर वो कार्रवाई कर सकें तो उन्होंने एकदम खामोशी साध ली थी।”

… तो चिराग पासवान को वोट देंगे प्रशांत किशोर, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के आरोपों के जवाब में मानहानि के मुकदमे और नोटिस का जिक्र करते हुए कहा- “मुझे नहीं पता किन तथ्यों के साथ प्रशांत किशोर इन बातों को सामने रख रहे हैं। मैं मानता हूं कि जिन-जिन पर आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरीके से सक्षम हैं अपना पक्ष रखने के लिए। उनमें से कुछ नेताओं ने मानहानि का दावा भी किया है। और जो स्पष्टीकरण की जरूरत पड़ेगी। समय-समय पर ये आरोप लगाएंगे, वो जवाब देंगे। दूध का दूध, पानी का पानी, अपने आप होगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी को मर्डर केस में गिरफ्तार करे सरकार; प्रशांत बोले- जेल भेजें नीतीश
ये भी पढ़ें:प्रशांत ने सम्राट का नाम शिल्पी-गौतम केस से जोड़ा, 1999 में मौत से हिला था बिहार
ये भी पढ़ें:खोजी पत्रकार बन गए हैं प्रशांत किशोर; जन सुराज के आरोपों पर सम्राट चौधरी का तंज
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी ने ठेकों में 5% कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई- प्रशांत किशोर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।