ashok choudhary took commission in tenders earn 500 crore said prashant kishor अशोक चौधरी ने ठेकों में 5 परसेंट कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई; प्रशांत किशोर का नया आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अशोक चौधरी ने ठेकों में 5 परसेंट कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई; प्रशांत किशोर का नया आरोप

नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर पीके ने जहां गंभीर आरोप लगाए तो वहीं सांसद संजय जायसवाल पर भी प्रशांत किशोर ने कई गंभीर आरोप लगाए। अब प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर नया आरोप मढ़ दिया है

Mon, 29 Sep 2025 01:12 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अशोक चौधरी ने ठेकों में 5 परसेंट कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई; प्रशांत किशोर का नया आरोप

बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हलचल तेज है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एनडीए के नेताओं पर संगीन इल्जाम लगा रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर पीके ने जहां गंभीर आरोप लगाए तो वहीं सांसद संजय जायसवाल पर भी प्रशांत किशोर ने कई गंभीर आरोप लगाए। अब प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर नया आरोप मढ़ दिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी टेंडर में 5 फीसदी कमीशन लेते हैं। पीके का यह भी आरोप है कि अशोक चौधरी ने 500 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 100 करोड़ की मानहानि का जो नोटिस अशोक चौधरी ने भेजा है अगर उन्होंने सात दिनों के अंदर वापस नहीं किया तो वो 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले के अभियुक्त, RJD नेता के आरोपों पर बोले नीरज कुमार

अशोक चौधरी के नाम से है जमीन- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी के नाम पर जिस संपत्ति की बात मैंने कही है उसपर हम कायम हैं। उन्होंने कहा था कि एक कट्ठा जमीन भी मेरे नाम पर मिल जाए तो मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा। अभी हमने प्रेस रिलीज जारी किया है जिसमें यह पता चल रहा है कि यह आपकी जमीन है। अगर यह जमीन आपकी है तो आप जनसुराज की नहीं बिहार के लोगों की गुलामी के लिए तैयार हो जाइए और इस्तीफा दीजिए। नहीं इस्तीफा देंगे तो आपको राजनीति नहीं करने देंगे। आपका घेराव होगा। अगर मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं तो हमलोग राज्यपाल के पास जाएंगे, कोर्ट में जाएंगे कि इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

7 दिन के अंदर अशोक चौधरी नोटिस वापस लें - पीके

इन्होंने 100 करोड़ की मानहानि का मानहानि का नोटिस भेजे हैं। आज शायद वो (अशोक चौधरी) बोले हैं कि अब आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। सात दिनों के अंदर-अंदर कानूनी नोटिस वापस लें नहीं लिए तो इनपर 500 करोड़ का और खुलासा करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी ये 200 करोड़ रुपये के खुलासे पर घबराए हुए हैं ना तो 500 करोड़ की संपत्ति अलग-अलग नाम से जो इन्होंने खरीदा है। सात दिन का समय दे रहे हैं। अगर सात दिनों के अंदर उन्होंने इस बात के लिए माफी नहीं मांगा कि प्रशांत किशोर को गलत मानहानि का नोटिस भेजे हैं तो जो उन्होने 500 करोड़ की और संपत्ति पर कब्जा कर रखा है उसका भी खुलासा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 दिन राहत फिर बारिश, बाढ़ से रहे सतर्क; पटना में कैसा रहेगा मौसम

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पिछले आठ महीनों में इन्होंने बीस हजार करोड़ से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। हर ठेके से 5 प्रतिशत पैसा कमीशन के तौर पर लिया गया है। अभी इतना ही बोल रहे हैं अगर अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस तक इन्होंने अपनी गलती नहीं मानी तो जिनके जरिए यह पैसा वसूला गया है उनलोगों को प्रेस के सामने बैठा कर उनसे परिचय कराएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।