Chirag Paswan bows out of CM race says, Only Chief Minister will change not Cabinet Structure चिराग पासवान ने खुद को सीएम रेस से बाहर किया, बोले- सिर्फ मुख्यमंत्री बदलेगा, कैबिनेट का स्वरूप नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान ने खुद को सीएम रेस से बाहर किया, बोले- सिर्फ मुख्यमंत्री बदलेगा, कैबिनेट का स्वरूप नहीं

लोजपा (रामविलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के दावेदार नहीं हैं। बिहार में नई एनडीए सरकार में सिर्फ मुख्यमंत्री बदला जाएगा, सरकार एवं कैबिनेट का स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, कैबिनेट में मौजूदा चेहरों को बदलकर कुछ नए नेता शामिल किए जा सकते हैं।

Sat, 11 April 2026 03:32 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चिराग पासवान ने खुद को सीएम रेस से बाहर किया, बोले- सिर्फ मुख्यमंत्री बदलेगा, कैबिनेट का स्वरूप नहीं

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर कर दिया है। उन्होंने नई सरकार के स्वरूप पर भी अपडेट दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग ने कहा कि नई बिहार सरकार में सिर्फ नेतृत्व (सीएम) बदलेगा, सरकार एवं मंत्रिमंडल के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि नई बिहार कैबिनेट में कुछ पुराने मंत्री बदलकर नए चेहरे आ सकते हैं।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कुछ दिनों पहले भी बिहार में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार कर चुके हैं, एक बार फिर उन्होंने खुद को सीएम पद की रेस से बाहर किया। नई दिल्ली में शनिवार को मीडिया से बातचीत में चिराग ने कहा, "इस बात को कई बार स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कहीं पर भी नहीं है। बड़े दल भाजपा-जदयू सहित सभी एनडीए दलों के विधायकों की राय और खास कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से ही सरकार बनेगी।"

चिराग ने स्पष्ट किया कि बिहार के सीएम की कुर्सी संभालने वाला जो भी नया चेहरा होगा, वह नीतीश कुमार के अनुभव, उनके मागदर्शन, उनकी सोच और तमाम एनडीए विधायकों को साथ लेकर चलने वाला होगा। सरकार में लोजपा (रामविलास) के प्रतिनिधित्व बढ़ने के सवाल पर पार्टी चीफ ने कहा कि सिर्फ चेहरा बदला जा रहा है। सरकार का स्वरूप मंत्रिमंडल का स्वरूप नहीं बदलेगा। कुछ महीने पहले जिस स्वरूप में सरकार का गठन हुआ, उसी स्वरूप में नए नेतृत्व के साथ सरकार बनने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधायक दल का नेता बदलेगा या आई सम्राट की बारी, बिहार में कब से भाजपा की पारी?

एनडीए में खटास के सवाल पर चिराग पासवन ने कहा कि यह शायद विपक्ष की वह सोच है, जो चाहते हैं कि खटपट बनी रहे। इन बातों को जानबूझ कर तूल दिया जाता है। जिस बड़ी जीत के साथ एनडीए ने बिहार में सरकार बनाई, उतनी बड़ी जीत के साथ ही चार अन्य राज्यों में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अणे मार्ग से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश का इस्तीफा जल्द, भाजपा का सीएम बनना तय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं। जल्द ही वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। अगले सप्ताह राज्य में नई एनडीए सरकार के गठन होने की पूरी संभावना है। अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होना तय माना जा रहा है। हालांकि, नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। खरमास खत्म होते ही 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने के आसार हैं।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद सत्र से पहले बिहार में नई सरकार; नीतीश के इस्तीफा और CM की शपथ की डेट क्या?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।