Chirag Paswan becomes active for Rajya Sabha elections calls meeting of 19 LJPR MLAs राज्यसभा चुनाव पर एक्टिव हुए चिराग पासवान, लोजपा-आर के 19 विधायकों के साथ की बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा चुनाव पर एक्टिव हुए चिराग पासवान, लोजपा-आर के 19 विधायकों के साथ की बैठक

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी लोजपा-आर के सभी 19 विधायकों के साथ बैठक की है। बिहार की 5 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर इसी महीने चुनाव है।

Sun, 1 March 2026 11:25 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राज्यसभा चुनाव पर एक्टिव हुए चिराग पासवान, लोजपा-आर के 19 विधायकों के साथ की बैठक

Rajya Sabha Elections 2026: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक की। पटना में रविवार शाम हुई इस बैठक में लोजपा-आर के सभी 19 विधायक शामिल रहे। पार्टी के विधायक दल ने आगामी राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी 5 प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। कुछ दिनों पहले चिराग की मां रीना पासवान के एनडीए से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चल रही थीं, हालांकि केंद्रीय मंत्री ने खुद इसे खारिज कर दिया था।

लोजपा-आर की विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी गठबंधन को सभी पांच सीटों पर जीत दिलाने का काम करेगी। चिराग पासवान की उपस्थिति में हुई इस बैठक की अध्यक्षता लोजपा-आर विधायक दल के नेता सह प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की। इस दौरान लोजपा रामविलास के बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, अशरफ अंसारी सहित पार्टी के तमाम विधायक मौजूद रहे‌। बैठक में पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

इससे पहले, चिराग पासवान ने रविवार दोपहर को मीडिया से बाचतीत में कहा था कि आने वाले दिनों में राजनीतिक दृष्टि से भी कई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में हमारे (लोजपा-आर के) 19 विधायकों की अहम भूमिका है। गठबंधन के अंदर तमाम बातचीत हो रही है। विधायकों के साथ उन्हें साझा कर पार्टी भी अपनी रणनीति बनाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधायकी छोड़ संसद जाएंगे तेजस्वी यादव? राज्यसभा चुनाव पर लालू ने बुलाई बड़ी बैठक

रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चा चली थी कि चिराग की मां रीना पासवान को लोजपा-आर प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, पिछले सप्ताह खुद चिराग पासवान ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उनकी मां रीना पासवान राजनीति में नहीं आ रही हैं और ना ही उनकी राज्यसभा सीट को लेकर कोई दावेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीना पासवान की दावेदारी से चिराग का इनकार, कुशवाहा के राज्यसभा का रास्ता साफ?

बिहार की 5 सीटों पर होने है चुनाव

सूबे की 5 राज्यसभा सीटों पर इसी महीने चुनाव होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। जो 5 सीटें खाली हो रही हैं, उनमें एनडीए की 3 और महागठबंधन की दो सीटें हैं। हालांकि, विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के हिसाब से आगामी चुनाव में 4 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की जीत पक्की मानी जा रही है। जबकि एक सीट पर एनडीए को जीत के लिए 3 अतिरिक्त विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

दूसरी ओर, विपक्ष की ओर से आरजेडी ने भी एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। एक सीट जीतने के लिए महागठबंधन के पास भी पर्याप्त संख्या बल नहीं है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आसार नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विपक्ष बम बोल जाएगा या राज्यसभा का छठा कैंडिडेट देकर मतदान कराएगा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।