Youth Climbs Mobile Tower for Marriage Demand in Amanour प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 12 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, Chapra Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 12 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

अमनौर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पकड़ी गांव में एक युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने आत्महत्या की धमकी दी। प्रशासन ने 12 घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मामला जांच में है और दोनों पक्षों के परिजनों को थाना बुलाया गया है।

Fri, 15 May 2026 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 12 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

अमनौर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पकड़ी गांव की घटना युवती चीख-चीखकर अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी फोटो- 5 अमनौर के मोहम्मद पकड़ी गांव में शादी की जिद को लेकर शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी से नाराज युवती 6- अमनौर के मोहम्मद पकड़ी गांव में शुक्रवार को शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जुटे प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग 7- मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को शुक्रवार की दोपहर में सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते पुलिसकर्मी और बचाव दल के जवान 13- अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टावर से उतारी गई युवती का इलाज करते चिकित्साकर्मी 14- मोबाइल टावर पर शुक्रवार को चढ़ी युवती को नीचे उतारने का प्रयास करते पुलिस प्रशासन के अधिकारी 15 - अमनौर के मोहम्मद पकड़ी गांव में शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे मोबाइल टावर से उतरती युवती और मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की भीड़ अमनौर, एक संवाददाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी

अमनौर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पकड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने आत्महत्या की भी धमकी दी। युवती घंटों तक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 12 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने काफी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहले सुबह ग्रामीणों ने युवती को टावर पर चढ़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घटना की खबर आसपास के गांवों में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजन और स्थानीय लोग लगातार युवती को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। किसी की बात सुनने को तैयार नहीं टावर के शीर्ष पर खड़ी युवती चीख-चीखकर अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग कर रही थी। प्रेम में इस कदर डूबी युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गई थी और उसी के माध्यम से प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर रही थी। हालांकि वह बार-बार फोन नहीं उठा रही थी और जब भी बात करती, केवल यही कहती कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं होंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। प्रेमी युवक फिलहाल दूसरे प्रदेश में काम करने गया घटना की सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों, बचाव दल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के आने की मांग दोहराती रही। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक फिलहाल दूसरे प्रदेश में काम करने गया है। प्रशासन और परिजन उससे संपर्क करने का प्रयास करते रहे ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि शादी को लेकर दोनों पक्षों में किसी बात पर मतभेद हो गया था, जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया। घटनास्थल पर पहुंचे युवती के परिजनों ने उसकी मांग मानने की सहमति भी जताई, लेकिन युवती प्रेमी के पहुंचे बिना नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर मढौरा एसडीएम निधि राज, डीएसपी नरेश पासवान, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। जिला प्रशासन के निर्देश पर छपरा से विशेष बचाव दल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। डीएसपी नरेश पासवान ने धैर्यपूर्वक युवती को बार-बार समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध लोगों का भी सहयोग लिया। अंततः सुबह से शुरू हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा देर शाम खत्म हुआ और युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। कोट घटना के बाद युवती को चिकित्सा जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के परिजनों को थाना बुलाया गया है ताकि पूरे मामले की वास्तविक जानकारी ली जा सके। नरेश पासवान डीएसपी टाइमलाइन 5:00 बजे सुबह अमनौर थाना पर सूचना 10:30 बजे डीएम के निर्देश पर फायर ब्रिगेड व बचाव दल पहुंचा 11:00 बजे बीडीओ राजीव सिन्हा व सीओ अजय कुमार पहुंचे 3:00 बजे परिजनों के शादी के लिये राजी होने व लिखित सहमति देने पर टावर से उतरे को तैयार युवती 3: 30 बजे युवती टावर से नीचे उतर आई 3:45 में प्रशासन ने एम्बुलेन्स से अमनौर सीएचसी में चिकित्सा जांच के लिये भर्ती कराया सारण:प्यार में तकरार के बाद सारण में शुरू हुआ खतरनाक ट्रेंड 20 दिनों में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्यार में नाराजगी और जिद सारण में अब खतरनाक रूप लेने लगी है। बीते 20 दिनों के अंदर मोबाइल टावर पर चढ़ने की शुक्रवार को दूसरी बड़ी घटना ने पूरे जिले में बहस छेड़ दी है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर युवाओं में इस तरह जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति क्यों बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, तुरंत सहानुभूति पाने की चाह और भावनात्मक अधीरता को भी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। दाउदपुर के बाद अमनौर में हुई घटना ने बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रील, वायरल वीडियो और ‘बात मनवाने’ की जिद स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील और वीडियो का असर युवाओं पर साफ दिख रहा है। एक घटना वायरल होती है, फिर उसी तरह का कदम दूसरी जगह देखने को मिलता है। कई युवक-युवतियां अपनी बात मनवाने या प्रेम संबंध बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि कम उम्र में भावनात्मक नियंत्रण कमजोर होता है। सोशल मीडिया पर तुरंत ध्यान और सहानुभूति पाने की चाह युवाओं को ऐसे कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रही है। परिवार को बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति पर लगातार नजर रखनी चाहिए। वहीं प्रोफेसर अनुज कुमार सिंह कहते हैं कि यह सिर्फ प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि संवाद की कमी और बढ़ती अधीरता का संकेत है। युवाओं को समझाने की जरूरत है कि जिद और सार्वजनिक ड्रामे से रिश्ते मजबूत नहीं होते। केस 1 : दाउदपुर 26 अप्रैल को दाउदपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। युवती को टावर पर देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। करीब छह घंटे तक समझाने-बुझाने का दौर चला था। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया था। केस 2 : अमनौर अमनौर थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार को प्रेमी से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर देख गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 12 घंटे तक प्रशासनिक अधिकारी युवती को समझाने में लगे रहे। देर रात युवती के नीचे उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटनाओं को रोकने में क्या अपनाएं - स्कूलों में काउंसिलिंग और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं - बच्चों को भावनात्मक तनाव और रिश्तों को संभालने की सीख दी जाए - सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज को सही नहीं मानने की समझ विकसित करें - अभिभावक बच्चों के साथ रोज कुछ समय जरूर बिताएं - मोबाइल उपयोग और ऑनलाइन गतिविधियों पर संतुलित निगरानी रखें - जिद या गुस्से में लिए गए फैसलों के खतरों के बारे में समझाएं - शिक्षकों को भी बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर नजर रखने की जरूरत - बच्चों को समस्या होने पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करें - वायरल होने और प्रसिद्धि पाने की मानसिकता के नुकसान बताएं - परिवार में डांट की बजाय संवाद और भरोसे का माहौल बनाएं - मानसिक तनाव दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ या काउंसलर की मदद लें - प्रशासन और समाज से मिलकर ऐसे मामलों में जागरूकता अभियान चलाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।