प्रेमी के शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी
Kushinagar News - कुशीनगर में एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और युवती को समझाकर नीचे उतारा गया। युवती का प्रेम प्रसंग युवक से चल रहा था, जिसने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस दोनों पक्षों से बात कर मामले का समाधान करना चाहती है।
कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले गई। थाना क्षेत्र की करीब 20 वर्षीय युवती का देवरिया निवासी एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक की युवती के गांव में रिश्तेदारी भी है। युवती युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि युवक लगातार समय देकर बात टालता रहा। युवती का आरोप है कि गुरुवार को युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे वह आहत हो गई。
युवती का मोबाइल टावर पर चढ़ना
शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने युवती को गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ते देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती को समझाया, जिसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई।
पुलिस की कार्रवाई
इस संबंध में चौराखास एसओ दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है। युवक से संपर्क कर उसे थाने बुलाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान कराया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन