Hindi NewsBihar Newschapra ssp stopped salary of 98 police officers who could not solve at least 2 cases
बिहार के 98 पुलिस अफसर 2 केस भी नहीं सुलझा सके, SSP ने वेतन रोका
बिहार में 98 ऐसे पुलिस अफसरों पर गाज गिरी है जो 2 केस भी नहीं सुलझा सके। छपरा जिले में एसएसपी ने ऐसे पुलिस वालों पर ऐक्शन लिया है। एसएसपी ने इन सभी पुलिसवालों की सैलरी रोक देने का फरमान जारी किया है।
Tue, 29 April 2025 11:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, छपरा

बिहार में 98 पुलिस अफसरों की सैलरी रोक दी गई है। दरअसल सारण जिले में मार्च में दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले 98 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। एसएसपी ने ऐसे अधिकारियों को चिह्नित किया है। इनमें सबसे अधिक मुफ्फसिल थाने के 12 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।
दरियापुर, दाउदपुर व सहाजितपुर थाने के छह-छह, इसुआपुर के सात, सोनपुर, मकेर, एकमा व जनताबाजार थाने के चार-चार, हरिहरनाथ, भगवानबाजार, नयागांव, एएलटीएफ मढ़ौरा, गरखा नगर थाना, जलालपुर, रिविलगंज व कोपा के दो-दो अधिकारी शामिल हैं।
अवतारनगर, मढ़ौरा, परसा व गौरा के तीन-तीन, दिघवारा के पांच व पानापुर, मशरख, डेरनी, अकीलपुर, तरैया, डोरीगंज, मांझी, रसूलपुर, बनियापुर व खैरा के एक-एक पुलिस अधिकारी हैं। 18 अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन