executive engineer caught during taking bribe in bihar motihari बिहार का घूसखोर इंजीनियर! 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार का घूसखोर इंजीनियर! 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा

संवेदक संतोष कुमार यादव से बनाए गए पंचायत सरकार भवन के 60 लाख रुपए पेमेंट करने के नाम पर कार्यपालक अभियंता ने 3 लाख रिश्वत की मांग की थी। संतोष ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी।

Tue, 29 April 2025 11:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मोतिहारी
share
बिहार का घूसखोर इंजीनियर! 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने पकड़ा

बिहार के मोतिहारी जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते कार्यपालक अभियंता को सुबह उनके आवास से धर दबोचा। पकड़े गए अधिकारी अजय कुमार कार्यपालक अभियंता (योजना एवं विकास विभाग) हैं। उन्हें दो लाख रुपए रिश्वत लेते शहर के राजा बाजार स्थित उनके आवास से रंगे हाथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कल्याणपुर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है।

संवेदक संतोष कुमार यादव से बनाए गए पंचायत सरकार भवन के 60 लाख रुपए पेमेंट करने के नाम पर कार्यपालक अभियंता ने 3 लाख रिश्वत की मांग की थी। संतोष ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निगरानी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी। आज सुबह दो लाख लेते रंगे हाथ शहर के राजा बाजार स्थित आवास से गिरफ्तारी कर लिया। शहर के सर्किट हाउस में उनसे पूछताछ की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वंदे भारत ए्क्सप्रेस का शीशा फोड़ा, पत्थरबाज को ढूंढ पकड़ने का फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले सिपाही, ASI के तबादले की तैयारी, DSP के पद पर भी प्रमोशन
ये भी पढ़ें:गोपालगंज गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गोली मारी, यूपी की लड़की से हुई दरिंदगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।