Chapra Begusarai Katihar get Amrit Bharat Express train start running from 30 January छपरा, बेगूसराय और कटिहार को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन; 30 जनवरी से नियमित चलेगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा, बेगूसराय और कटिहार को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन; 30 जनवरी से नियमित चलेगी

डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 30 जनवरी से शुरू होगा। यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, सीवान, हाजीपुर और छपरा से होकर गुजरेगी। 

Tue, 20 Jan 2026 10:46 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कटिहार
share
छपरा, बेगूसराय और कटिहार को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन; 30 जनवरी से नियमित चलेगी

बिहार के कटिहार, बेगूसराय, हाजीपुर, छपरा होकर असम के डिब्रूगढ़ और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद रेलवे ने इस ट्रेन का नियमित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह गाड़ी 30 जनवरी से साप्ताहिक चलाई जाएगी। डिब्रूगढ़ से यह ट्रेन हर शुक्रवार और लखनऊ के गोमती नगर से यह हर रविवार को खुलेगी। बिहार में कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। इससे सीमांचल, पूर्वी एवं उत्तर बिहार समेत कई क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस रूट पर चलने वाली यह दूसरी अमृत भारत ट्रेन है। कामाख्या-रोहतक अमृत भारत को भी इसी रूट से चलाया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार ट्रेन नंबर 15949 और 15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्म्सप्रेस का नियमित परिचालन 30 जनवरी से होगा। यह पूरी नॉन-एसी प्रीमियम ट्रेन है। इस ट्रेन में 8 स्लीपर क्लास, 11 सेकंड क्लास, एक पैंट्रीकार एवं 2 एलएसएआरडी के कोच कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

अमृ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन शहरों से होकर चलेंगी 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, आया शेड्यूल

उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से यह ट्रेन 30 जनवरी से हर शुक्रवार रात 9 बजे खुलेगी। दूसरे दिन कटिहार शाम 7.20 बजे, 8.15 बजे नवगछिया, रात 9.19 बजे खगड़िया, 9.51 बेगूसराय बजे, रात 10.35 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। छपरा, हाजीपुर, सोनपुर और सीवान स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा।

कामाख्या-रोहतक अमृत भारत का भी 30 से नियमित संचालन

वहीं, कामाख्या से रोहतक के बीच चलाई जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी 30 जनवरी से नियमित किया जाएग। इसका नियमित शेड्यूल आ गया है। कामाख्या से यह ट्रेन हर शुक्रवार को रात 10 बजे खुलेगी। अगले दिन सुबह 09.20 बजे कटिहार, 10.23 बजे नवगछिया, 12.23 बजे बेगूसराय, शाम 05.20 बजे छपरा होते हुए वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली के रास्ते तीसरे दिन दोपहर में रोहतक पहुंचेगी। बिहार में इस ट्रेन का ठहराव मानसी, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर भी होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।