CBI team reaches NEET student village, meets parents investigation intensifies from Patna to Jehanabad NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; पटना से जहानाबाद तक जांच तेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; पटना से जहानाबाद तक जांच तेज

रविवार की सुबह नौ बजे पांच गाड़ियों से सीबीआई के 20 अधिकारी गांव पहुंचे। स्थानीय शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर के अंदर चले गए।

Sun, 15 Feb 2026 10:48 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; पटना से जहानाबाद तक जांच तेज

CBI News: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सीबीआई जांच तेज हो गई है। रविवार को सीबीआई की टीम जहानाबाद पहुंची। टीम के अधिकारी छात्रा के गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। रविवार की सुबह नौ बजे संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में पांच गाड़ियों से सीबीआई के 20 अधिकारी पहुंचे। स्थानीय शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर के अंदर चले गए। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि माता पिता समेत अन्य परिजनों और संबंधियों से घटना के विषय में जानकारी ली जाएगी।

जानकारी के अनुसार घर में नीट छात्रा के माता, पिता, भाई, भाभी, फुआ और दादी मौजूद हैं। हर एंगल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। साथ में शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद है। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी घर के आसपास मीडियाकर्मी को रहने से मना कर दिया। विदित हो कि 6 जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे अलग- अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में 11 जनवरी को छात्रा की मौत हो गयी थी। इसके बाद इसकी जांच एसआईटी को सौंपी की थी। एसआईटी ने जांच के लिए करीब दस बार जहानाबाद पहुंची थी। लेकिन एसआईटी जांच से परिजन संतुष्ट नहीं थे। लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसको लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक धरना प्रदर्शन किया गया। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफरिश कर दी थी। लेकिन दो दिन पूर्व सीबीआई ने इस केस को दर्ज करते हुए जांच तेज कर दिया है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम रविवार को पहली बार जांच करने मृतक छात्रा के गांव पहुंची है।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने शनिवार को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल का कोना-कोना खंगाला। सीबीआई की छह सदस्यीय टीम चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां सीबीआई ने करीब पांच घंटे तक छानबीन की और पूरी घटना को रिक्रिएट किया। सीबीआई ने पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरे के बारे में स्थानीय दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की। उसके बाद हॉस्टल भवन की चौहद्दी को कागज पर उकेरा। दुकानदारों ने सीबीआई को बताया कि उनके पास घटना के एक सप्ताह पहले तक का सीसीटीवी फुटेज है। जांच टीम ने उस कमरे की भी जांच की जहां छात्रा गंभीर हालत में मिली थी। इसके बाद हॉस्टल संचालक के कार्यालय की भी जांच की। सीबीआई की टीम ने तीन घंटे तक घटनास्थल पर रहकर सीन क्रिएट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा तेज बनोगे तो मार दिए जाओगे, नीट छात्रा के घर पर्चा से मिलने से दहशत

हॉस्टल की चौहदी की मापी कराई गई। छात्रा के कमरे का लगभग 25 मिनट तक टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच की। सूत्रों का कहना है कि कमरे में बेड की स्थिति, बाहर लगे सीसीटीवी, एसआईटी द्वारा हॉस्टल के बारे में दी गई रिपोर्ट का मिलान किया। इसके बाद हॉस्टल के हर कमरे को खुलवाकर भी जांच की।

ऐक्शन टाइम लाइन

● 5.45 बजे शाम- सीबीआई शंभु गर्ल्स हॉस्टल पहुंची

● 5.50 बजे - स्थानीय दुकानदारों से उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछताछ की

● 6.10 बजे - हॉस्टल की चौहद्दी मापी

● 6.30 बजे - तीसरी मंजिल पर गई, जहां छात्रा रहती थी

● 6.55 बजे - हॉस्टल संचालक के कार्यालय की जांच की

● 7.10 बजे - चौथे तल पर स्थित मेस को देखा

● 7.25 बजे - हॉस्टल के प्रत्येक कमरे की जांच शुरू की

● 9.45 बजे-चार बोरे में सामान लेकर सीबीआई की टीम हुई रवाना

हॉस्टल से चार बोरा सामान ले गई सीबीआई की टीम

जांच के लिए शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची सीबीआई की टीम वहां से चार बोरा सामान ले गई। सूत्रों के मुताबिक बोरे में छात्रा के बेड, किताबें और उसके इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान थे। सीबीआई की टीम करीब पौने छह बजे हॉस्टल पहुंची थी। चार घंटे जांच के बाद टीम रात में सामान लेकर रवाना हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व आईपीएस अमिताभ दास गिरफ्तार, नीट छात्रा मौत पर विवादित टिप्पणी पर एक्शन

सॉफ्टवेयर के दो विशेषज्ञ को भी बुलाया

सीबीआई ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के बाद दो सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ को भी मौके पर बुलाया। उनसे जानना चाह कि सीसीटीवी फुटेज ठीक हैं या नहीं। इनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। विशेषज्ञों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक सीबीआई टीम ने हर पहलू पर बातचीत की। इसके बाद विशेषज्ञ चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव की जान को खतरा? गिरफ्तारी पर बोले- बदला ले रही पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।