CBI questions woman SI for 3 hours in Patna NEET student death case नीट छात्रा मौत में पटना के पुलिस वालों से CBI की पूछताछ शुरू, महिला दारोगा से 3 घंटे सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीट छात्रा मौत में पटना के पुलिस वालों से CBI की पूछताछ शुरू, महिला दारोगा से 3 घंटे सवाल

पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा से कथित दरिंदगी और मौत के मामले में सीबीआई टीम ने अब पुलिस वालों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए हैं। सोमवार को चित्रगुप्त नगर थाने की दारोगा रीना कुमारी से 3 घंटे पूछताछ की गई।

Mon, 16 Feb 2026 08:49 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
नीट छात्रा मौत में पटना के पुलिस वालों से CBI की पूछताछ शुरू, महिला दारोगा से 3 घंटे सवाल

बिहार के पटना में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पुलिस वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर थाने की महिला दारोगा रीना कुमारी से सोमवार को 3 घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ सीबीआई के पटना स्थित कार्यालय में हुई। अगले कुछ दिनों में चित्रगुप्त नगर के अलावा कदमकुआं थाना के कुछ और पुलिस अफसरों को भी सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है।

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बीते 6 जनवरी को नीट छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय कदमकुआं और चित्रगुप्तनगर थाने की पुलिस पहुंची थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जो पुलिसकर्मी मौके पर और अस्पताल गए थे उनकी सूची सीबीआई ने बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा हत्याकांड: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची सीबीआई टीम, 4 बोरा सामान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्या-क्या कदम उठाए, इसकी जानकारी सीबीआई लेना चाहती है। इसीलिए चित्रगुप्त नगर थाने की दारोगा रीना कुमारी को बुलाया गया था। सीबीआई कार्यालय में लगभग 3 घंटे तक उनसे कई बिंदुओं पर सीबीआई के अफसरों ने जानकारी ली।

छात्रा की मां ने लगाए हैं पुलिस पर आरोप

एक दिन पहले सीबीआई टीम जहानाबाद जिले के शकूराबाद स्थित छात्रा के घर पहुंची थी। वहां, सीबीआई पूछताछ में मृत छात्रा की मां ने आरोप लगाया था कि शुरुआत में पुलिस ने इस केस को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आरोपियों को बचने में मदद मिल गई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को सीबीआई टीम छात्रा की मां के लगाए आरोपों का सत्यापन करने के लिए महिला दारोगा से सवाल किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से पहले नीट छात्रा के साथ हॉस्टल में क्या हुआ था? CBI ने परिजन से पूछे सवाल

पहले पुलिस, फिर डॉक्टरों से होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को इस सिलसिले में कदमकुआं के कुछ पुलिस कर्मियों से पूछताछ होनी है। इसके बाद चित्रगुप्त नगर की तत्कालीन थाना प्रभारी रोशनी कुमारी से भी पूछताछ होगी। फिर उन दो निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों से भी सीबीआई जानकारी हासिल करेगी, जहां छात्रा का इलाज हुआ था। माना जा रहा है कि पहले पुलिस वालों से पूछताछ होने के बाद छात्रा के उपचार करने वाले कर्मियों और डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।

माता-पिता से बात कर चुकी है सीबीआई

घटना की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को जहानाबाद जाकर मृतका के माता-पिता से बात की थी। उनसे जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही छात्रा से जुड़ी कुछ सामग्री को भी सीबीआई अपने साथ ले आई थी। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही छात्रा के करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी, जो उपचार के दौरान अस्पताल में पहुंचे थे।

बता दें कि जहानाबाद की नीट छात्रा पिछले महीने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में बेहोश पाई गई थी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या का मामला बताया, फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की बात का खुलासा हुआ। परिजन ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा तेज बनोगे तो मार दिए जाओगे, नीट छात्रा के घर पर्चा से मिलने से दहशत

बिहार पुलिस ने इस केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। परिजन के आरोप-प्रत्यारोप और पटना से दिल्ली तक धरना-प्रदर्शन के चलते यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बन गया। पिछले दिनों बिहार सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी। केंद्रीय एजेंसी अब हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है।

(पटना से हिन्दुस्तान के प्रधान संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।