Cashless Treatment to Government Employees Rs 3744 Crore for 5 State Highways Samrat Choudhary cabinet 27 decisions सरकारी कर्मचारियो को कैशलेस इलाज, 5 स्टेट हाईवे को 3744 करोड़; सम्राट कैबिनेट के 27 फैसले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, 5 स्टेट हाईवे को 3744 करोड़; सम्राट कैबिनेट के 27 फैसले

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। बिहार के 5 स्टेट हाईवे के लिए 3744 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

Wed, 27 May 2026 07:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, 5 स्टेट हाईवे को 3744 करोड़; सम्राट कैबिनेट के 27 फैसले

बिहार के सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों को अब कैशलेज इलाज की सुविधा मिलेगी। रिटायर्ड कर्मी, विधायक, एमएलसी और विधान मंडल के पूर्व सदस्यों एवं उनके आश्रितों को भी यह सुविधा दी जाएगी। राज्य में लगभग 3744 करोड़ रुपये की लागत से 5 स्टेट हाईवे का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसले लिए गए। सम्राट कैबिनेट से कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है।

राज्य कैबिनेट ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 पर भी मुहर लगाई गई है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रैयती भूमि की खरीद के मूल्य निर्धारण के नए नियम तय किए गए हैं।

सम्राट कैबिनेट ने पटना हाईकोर्ट के जजों के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की खरीद को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में ईवी को बढ़ावा देने के लिए कहा था।

नई अदालतें

इसके अलावा पूर्णिया, भागलपुर, और गया में एनडीपीएस एक्ट के मामलों की तत्काल सुनवाई के लिए एक-एक एक्सक्लुसिव स्पेशल कोर्ट का गठन किया जाएगा। दरभंगा के बेनीपुर में सेशन कोर्ट खुलेगा। मधुबनी में भी अतिरिक्त कोर्ट खोला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर-वाल्मीकिनगर में हेलीपोर्ट, आदिवासियों के लिए मैराथन; सम्राट के बड़े ऐलान

नए पदों का सृजन

कैबिनेट बैठक में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में 112 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। लघु जल संसधान विभाग भूगर्भ शास्त्री संवर्ग भर्ती एवं सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा, पंचायतों में सभी सरकारी नलकूपों की मरम्मत, संचालन और रख-रखाव का काम लघु जल संसाधन विभाग करेगा। इस पर मंत्रिमंडल की मुहर लग गई है। बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना के लिए 102.98 करोड़ का बजट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों की छुट्टी पर 31 मई तक रोक, सम्राट चौधरी सरकार का आदेश

रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

बिहार विधान मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, उनके आश्रितों, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत एवं रिटायर्ड अफसर, उनके आश्रित, राज्य सरकार के नियमित पदाधिकीरी, कर्मी, उनके आश्रित, रिटायर्ड पेंशनधारी राज्य कर्मी (पति-पत्नी) और पारिवारिक पेंशनर को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

बिहार के इन पांच स्टेट हाइवे का निर्माण और चौड़ीकरण होगा

  • मधुबनी से राजनगर, बाबूरही, खुटौना तक 38 किलोमीटर लंबे रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 63 2 करोड़ रुपये की मंजूरी
  • सीतामढ़ी से पुपरी बेनीपट्टी स्टेट हाईवे 52 के लिए 434 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, इसकी लंबाई 51 किलोमीटर है।
  • विशनपुर-अतरबेल, जाले-घोघरचट्टी हाइवे को अपग्रेड करने के लिए 990 करोड़ रुपये की राशि, इसकी लंबाई 47 किलोमीटर है।
  • गणपतगंज से परवाहा तक 47 किलोमीटर लंबा स्टेट हाईवे 92 बनाया जाएगा, इसके निर्माण कार्य के लिए 703 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
  • ब्रह्मपुर से कोरनसराय, इटाढ़ी, सरजा, बक्सर तक और उजियारपुर से कुकराहा, जमुआंव, इंदौर, समदा तक रोड को चौड़ा करने और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए 982 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 80 किलोमीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार ने अफसरों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, सरकारी मीटिंग वीसी से होंगी

पीएमसीएच में स्पाइन यूनिट की स्थापना

पीएमसीएच पटना में हड्डी रोड विभाग में अलग से स्पाइन सब-स्पेशियलिटी यूनिट की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए 39 पदों के सृजन की मंजूरी दी गई है। बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।