By-election announced in Bihar voting for one Legislative Council seat on May 12 results on May 14 बिहार में उपचुनाव का ऐलान, विधान परिषद की 1 सीट पर 12 मई को वोटिंग, 14 को रिजल्ट, पूरा शेड्यूल जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में उपचुनाव का ऐलान, विधान परिषद की 1 सीट पर 12 मई को वोटिंग, 14 को रिजल्ट, पूरा शेड्यूल जानें

चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

Thu, 9 April 2026 01:00 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में उपचुनाव का ऐलान, विधान परिषद की 1 सीट पर 12 मई को वोटिंग, 14 को रिजल्ट, पूरा शेड्यूल जानें

Bihar By-election Schedule: बिहार विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय की रिक्त सीट पर उपचुनाव की रणभेड़ी बज गई है। इस सीट के लिए 12 मई को चुनाव के लिए मतदान होगा। लोकल बॉडी की यह विधान परिषद सीट राधा चरण साह के विधायक निर्वाचित होने के कारण 16 नवम्बर 2025 से रिक्त है। इनका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक था। गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा की।

निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 27 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। वहीं, इस सीट के चुनाव को लेकर 12 मई को मतदान और उसके बाद 14 मई को मतों की गिनती की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का डिप्टी सीएम बनने की अटकलों के बीच बोले निशांत-मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखें

चुनाव आयोग के नियमतों के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस उपचुनाव को लेकर भोजपुर और बक्सर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न दलों ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हालांकि, एनडीए के नेता फिर से इस सीट पर कब्जा जमाने का दावा कर रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खरमास के बाद बिहार में नई सरकार, विजय चौधरी बोले- नीतीश 10 अप्रैल को लेंगे शपथ

विधान परिषद की इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के पास थी। राधाचरण साह इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने राधाचरण साह को पार्टी ने संदेश विधानसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दीपू सिंह को पराजित करके संदेश विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया। राधाचरण साह को 80,598 मिले और मात्र 27 मतों के अंतर से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपू सिंह को मात दे दी। संदेश के चुनाव परिणाम की काफी चर्चा हुई। राधाचरण साह की शैक्षणिक योग्यता मात्र 8वीं पास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बाद कौन? बीजेपी ने CM चुनने के लिए 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई बैठक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।