फैमिली संग बोटिंग पर जा रहे तो सेफ्टी से जुड़ी ये बाते ना करें इग्नोर, जबलपुर क्रूज हादसे लें सबक jabalpur cruise accident never ignore 5 boating safety tips, Travel news in Hindi - Hindustan
More

फैमिली संग बोटिंग पर जा रहे तो सेफ्टी से जुड़ी ये बाते ना करें इग्नोर, जबलपुर क्रूज हादसे लें सबक

Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे से सबक लेकर बोटिंग के लिए जाने की जरूरत है। जिससे कभी भी लापरवाही की वजह से बड़े हादसे के शिकार ना हो। इन सेफ्टी रूल्स को जरूर याद रखें…

Wed, 6 May 2026 04:31 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
फैमिली संग बोटिंग पर जा रहे तो सेफ्टी से जुड़ी ये बाते ना करें इग्नोर, जबलपुर क्रूज हादसे लें सबक

जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। अभी भी लोग इस हादसे के बारे में बात कर रहे और दुख जता रहे। कैसे एक फन और फैमिली टाइम दुख और मातम में बदल गया। आपके परिवार के साथ ऐसा दुखद हादसा ना हो इसलिए कुछ सबक इस हादसे से जरूर लें। अक्सर लोग ट्रिप पर बोटिंग और क्रूज का मजा लेने जाते हैं। इस दौरान फन और मजे के चक्कर में कुछ लापरवाहियों को करते हैं। जिसकी वजह से बड़े हादसे होने का डर बना रहता है। अगर फैमिली के साथ क्रूज पर या बोटिंग के लिए जा रहे हमेशा इन गलतियों को को करने से बचें।

बोटिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान

लाइफ सेविंग जैकेट जरूर पहनें

छोटी सी झील में भी बोटिंग के लिए लाइफ सेविंग जैकेट पहनना जरूरी होता है। लेकिन काफी सारे लोग इस नियम को अनदेखा कर देते हैं। उन्हें लगता है कि ये जरूरी नहीं। कई बार तो लोग फोटो खिंचवाने के चक्कर में इस तरह के लाइफ सेविंग जैकेट को नहीं पहनना चाहते। जिससे हादसे के वक्त उनके डूबने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

बच्चों के लिए अलग से लें लाइफ सेविंग जैकेट

बच्चों के साथ बोटिंग के लिए जा रहे तो बच्चे के साइज का लाइफ जैकेट पहनाएं। आपको हर बोटिंग और क्रूज चलाने वालों के पास ये मिलेगा। अगर किसी के पास बच्चों के साइज का जैकेट नहीं है तो उस बोट पर बैठने की गलती ना करें। छोटे बच्चों को तो सबसे पहले लाइफ सेविंग जैकेट पहनाना चाहिए। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। जबलपुर क्रूज हादसे में मां और बच्चा एक ही लाइफ जैकेट में घुसे थे, जो कि पूरी तरह से गलत है।

ओवरलोड बोट में ना बैठें

हर बोट और क्रूज पर तय सीमा में लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। इससे ज्यादा लोगों को बैठाने और ओवरलोड होने पर एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ओवरलोड बोट या क्रूज में गलती से भी ना बैठें।

नदी या समुंदर में जाने से पहले मौसम की जानकारी

अगर आप नदी वगैरह में बोटिंग के लिए जा रहे तो मौसम की जानकारी जरूर रखें। अगर तेज हवा चल रही, बादल दिख रहे तो बोटिंग अवॉएड करें। खराब मौसम में बोटिंग खतरनाक हो सकती है।

बोट पर उछलकूद से बचें

छोटी साइज की बोट या नाव से जब बोटिंग करनी हो तो अक्सर नाविक आपको एक जगह बैठने की सलाह देता है। ऐसा इसलिए ताकि बोट का बैलेंस ना बिगड़े। इसलिए जब भी ऐसी किसी बोट में बैठे तो उछलकूद, नाचना, डांस करना जैसी मस्ती करने से बचें। अक्सर लोग रील्स और वीडियो बनाने के चक्कर में इस तरह की लापरवाही करते हैं और बड़े हादसे का कारण बनते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।