Kishanganj Police Takes Strict Action Against Fugitive Accused Under POCSO Act किशनगंज: पॉक्सो के आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज: पॉक्सो के आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

ठाकुरगंज में किशनगंज पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एतवारी बेसरा के घर पर कुर्की-जब्ती की गई, जबकि राजन महतो के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं। पुलिस ने साफ किया कि ऐसे मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Thu, 30 April 2026 06:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
किशनगंज: पॉक्सो के आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। पोक्सो एक्ट के मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड संख्या 20/18 के आरोपी एतवारी बेसरा के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की, जबकि एक अन्य फरार आरोपी राजन महतो के खिलाफ इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस के अनुसार, एतवारी बेसरा पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कई बार नोटिस जारी करने और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद उसके आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई।

गुरुवार को पुलिस टीम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गुआबाड़ी स्थित उसके घर पहुंची और विधि-विधान के साथ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के झोपड़ीनुमा घर में रखे दैनिक उपयोग के सामान, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य वस्तुओं को जप्त कर थाना लाया गया। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी। इधर, वर्ष 2021 के एक अन्य पोक्सो आरोपी राजन महतो के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके मोतिहारी स्थित घर पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने उसे जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि राजन महतो भी लंबे समय से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर कुर्की-जप्ती व इश्तेहार जैसी कानूनी कार्रवाइयों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।