District Magistrate Emphasizes Strict School Inspections and Midday Meal Quality Assurance स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा, Buxar Hindi News - Hindustan
More

स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा

डीएम साहिला ने शिक्षा विभाग की बैठक में सभी बीईओ को निर्देश दिए कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का 15 दिन पर भौतिक निरीक्षण करें। नए नामांकित छात्रों की समस्याओं का समाधान और स्कूलों में शौचालय, पंखों की व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Thu, 16 April 2026 08:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा

युवा के लिए ------- बोलीं डीएम डीएम ने सभी बीईओ को कार्रवाई की चेतावनी देते हुये निर्देश दिया गया कि माह के शेष दिनों में शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाए सीडीपीओ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का भौतिक रुप से करें निरीक्षण मध्याह्न योजना के संचालन में नहीं करें कोताही, मेन्यू के अनुसार बच्चों को मिले खाना 15 दिन पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भौतिक रुप से निरीक्षण करें फोटो संख्या- 08, कैप्सन- गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भाग लेते शिक्षा विभाग के पदाधिकारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि नए नामांकित छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक सप्ताह में विद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन पूर्ण करें : डीसी

इसके लिए ससमय विद्यालयों में शौचालय मरम्मत, भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्षाओं की मरम्मत का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में विद्युतकरण के साथ पंखा आदि की भी व्यवस्था की जाए। ताकि, छोटे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। उक्त बातें गुरुवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट सभागार में कहीं। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबधितों पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के नामांकन व उपस्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक 15 दिन पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भौतिक रुप से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में पाई गई कमियों के निराकरण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही इस विद्यालय का निरीक्षण सीडीपीओ के स्तर सभी किया जाएगा। सीडीपीओ जांच की एक प्रति जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायेगी। डीएम ने समीक्षा क्रम में यह पाया कि जिले में पदस्थापित बीईओ लक्ष्य के अनुरूप अप्रैल माह में स्कूलों का निरीक्षण नहीं किए है। इस पर डीएम नाराज हो गई। उन्होंने सभी बीईओ को कार्रवाई की चेतावनी देते हुये निर्देश दिया गया कि माह के शेष दिनों में शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाए। साथ ही निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में शिक्षकों ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। इसकी गहन मॉनिटरिंग की जाए। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने तथा विद्यालय से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिला स्तर से प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम भी अब विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों पर जवाबदेही निर्धारित करते हुये कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले के विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सरकार के स्तर से कराया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता एवं मेन्यू का निर्धारण विभाग के स्तर से की जाती है। डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिया गया कि शत-प्रतिशत स्कूलों में मध्याह्न भोजन का संचालन हो। साथ ही स्कूलों में मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जांच की जाए। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि भोजन मेन्यू के अनुसार मिल रहा है या नहीं। इसमें लापरवाही करने वाले एचएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। (बक्सर से नवीन पाठक)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।