Brutality in Bihar 80 year old woman raped accused beat her brutally and fled बिहार में हैवानियत! 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, बेरहमी से पीटकर भागे आरोपी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हैवानियत! 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, बेरहमी से पीटकर भागे आरोपी

बिहार के गोपालगंज में हैवानियत का मामला सामने आया है। खेत में घास काट रही 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया। यही नहीं आरोपियों ने मारपीट भी की। और फिर फरार गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Tue, 18 March 2025 04:02 PMsandeep हिन्दुस्तान, बैकुंठपुर/गोपालगंज, पटना
share
बिहार में हैवानियत! 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, बेरहमी से पीटकर भागे आरोपी

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके के एक गांव में बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। जब 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला घास काटने के लिए सरेह में गई थी। इस बीच उसके बाद दुराचार किया गया। दुराचारी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना के दौरान आंख के सामने भी प्रहार किया गया।

खेत में बेहोश पड़ी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। घटना को लेकर बुजुर्ग महिला के पुत्र ने थाने में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहाते समय वीडियो बना करने लगा यौन शोषण, महिला ने बताई पति के दोस्त की करतूत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, दिखाकर बार-बार किया रेप; थाने पहुंची पीड़िता

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित छोटे आलम बताया गया है। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।