woman alleged husband friend make nude video and sexually harass her in bihar नहाते समय वीडियो बना करने लगा यौन शोषण, महिला ने बताई पति के दोस्त की करतूत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नहाते समय वीडियो बना करने लगा यौन शोषण, महिला ने बताई पति के दोस्त की करतूत

  • महिला की नजर जब उसे पर पड़ी तो वह कपड़ा पहनकर निकली। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला के निर्वस्त्र होने का वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसके बाद से महिला का शारीरिक शोषण करने लगा।

Tue, 18 March 2025 11:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक प्रतिनिधि, मंझौलिया, पश्चिम चंपारण
share
नहाते समय वीडियो बना करने लगा यौन शोषण, महिला ने बताई पति के दोस्त की करतूत

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति के दोस्त ने उनका गंदा वीडियो बना लिया और फिर उनका यौन शोषण किया। जिले के मझौलिया के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीया महिला के नहाने का वीडियो बनाकर कर महिला के पति के दोस्त ने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया की महिला की शिकायत पर उसके पति के एक दोस्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

एफआईआर में महिला ने बताया है कि लगभग ढाई साल पहले वह अपने घर पर बाथरूम में स्नान कर रही थी। घर का दरवाजा खुला रह गया था। इसी दौरान पति का दोस्त घर में घुस गया और उसने चुपके से महिला के नहाने का वीडियो बना लिया। महिला की नजर जब उसे पर पड़ी तो वह कपड़ा पहनकर निकली। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला के निर्वस्त्र होने का वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसके बाद से महिला का शारीरिक शोषण करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब की डिलीवरी करने से इनकार करने पर नंगा कर युवक को पीटा, बिहार में हैवानियत
ये भी पढ़ें:मक्का अनुसंधान केंद्र कर्नाटक ले जा रही सरकार, तेजस्वी बोले-बिहार से क्या दिक्कत

तीन फरवरी को आरोपी महिला के घर पर पहुंच गया। उसने महिला का शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और महिला का मोबाइल व पैसा लेकर फरार हो गया। आरोपी ने महिला को धमकी दी है कि उसके बच्चे व पति की हत्या कर देगा। आरोपी के अत्याचार से तंग महिला ने एफआईआर में बताया है कि छोटे बच्चों के कारण वह आत्महत्या करने में असमर्थ है। आरोपी ने उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेड इन बिहार रेल इंजन की दुनिया में बनेगा पहचान, रेल मंत्री का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का मौका, इस विभाग में होंगी 3500 से ज्यादा नियुक्तियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।