Brother in law murder jija after his sister love marriage in other caste bihar darbhanga बिहार में दूसरी जाति के लड़के से शादी की सजा, साले ने जीजा को चाकू से गोद मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दूसरी जाति के लड़के से शादी की सजा, साले ने जीजा को चाकू से गोद मार डाला

मृतक के पिता गणेश ठाकुर ने बताया कि लड़की के छोटे भाई ने फोन कर बेटे को बुलाया। इसके बाद चाकू से तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की थाने आये थे।

Mon, 30 March 2026 06:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सिंहवाड़ा, दरभंगा
share
बिहार में दूसरी जाति के लड़के से शादी की सजा, साले ने जीजा को चाकू से गोद मार डाला

बिहार में दूसरी जाति की लड़की से शादी करने पर एक युवक को खौफनाक सजा मिली है। दरभंगा में एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया है। यहां सिंहवाड़ा थाने के अस्थुआ गांव में बहन के अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने रविवार देर रात चाकू गोदकर जीजा की हत्या कर दी। बचाने आए अन्य युवक शिवम कुमार भी चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपित आलोक राय, उसके पिता व मां को हिरासत में ले लिया है। मृतक गांव का ही शंकर ठाकुर (27)था। बताया गया है कि शंकर का घर के सामने की युवती से चार-पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोलकाता में कैब चलने वाला शंकर लगभग 20 दिन पूर्व गांव आया था। लड़की को वह कोलकाता ले गया। वहीं दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। एक सप्ताह पूर्व दोनों गांव लौटेे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! जिन महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये नहीं गए उन्हें भी मिलेगा लोन
ये भी पढ़ें:पटना में कुरियर से आया शराब, शराबबंदी वाले बिहार में केमिकल के नाम पर तस्करी

मृतक के पिता गणेश ठाकुर ने बताया कि लड़की के छोटे भाई ने फोन कर बेटे को बुलाया। इसके बाद चाकू से तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की थाने आये थे। तनाव को देखते हुए उन्हें दूर रहने को कहा गया था।

युवक ने की आत्महत्या

इधर दरभंगा के ही जयनगर के बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोल में 40 वर्षीय युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान ब्राह्मण टोल निवासी कृत नारायण झा के पुत्र मिहिर कुमार झा के रूप में हुआ है। घटना शनिवार की रात की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना का यूडी कांड दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।