Bride run away with her lover after Jaimala groom kept waiting on wedding Mandap जयमाला के बाद दुल्हन अपने आशिक संग फरार, मंडप पर इंतजार करता रह गया दूल्हा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जयमाला के बाद दुल्हन अपने आशिक संग फरार, मंडप पर इंतजार करता रह गया दूल्हा

मुंगेर जिले के असरगंज में एक शादी समारोह के दौरान भारी हंगामा हो गया। जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दूल्हा मंडप में बैठा उसका इंतजार करता रह गया।

Fri, 25 April 2025 10:21 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, असरगंज (मुंगेर)
share
जयमाला के बाद दुल्हन अपने आशिक संग फरार, मंडप पर इंतजार करता रह गया दूल्हा

धूमधाम से बाराती दुल्हन के दरवाजे पर आए। सभी मेहमान शादी के माहौल में मशगूल थे। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन की जयमाला का कार्यक्रम हुआ। बाराती खाने पर टूट पड़े। दुल्हन अपने कमरे में चली गई। फेरों का समय हुआ तो दूल्हा मंडप पर पहुंचा। दुल्हन को भी बुलाया गया। लड़की वाले दुल्हन के कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सात फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन गायब हो गई। दूल्हा मंडप में ही बैठा उसका इंतजार करता रहा। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। यह मामला बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज का है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी समारोह के बीच ही दुल्हन के प्रेमी संग भाग जाने से लोग हैरान हैं। मामला बुधवार रात का है। दुल्हन के भागने के बाद बारातियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख गांव के लोगों ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे बारातियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता

लड़की के पिता ने असरगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया, उससे पूछताछ की गई। बेटी के भागने के बाद घर वाले मायूस नजर आए। शादी का उत्सव एक झटके में सन्नाटे में तब्दील हो गया। गांव में जिसने भी यह खबर सुनी, हैरत में पड़ गए। फिलहाल लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।