Bride brought her lover to in laws house making posing as brother husband broke marriage प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता

भागलपुर जिले के एक गांव में शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को अपना भाई बताकर उसे ससुराल ले आई। पति और ससुराल वालों को जब पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। महज 3 दिन बाद ही उसकी शादी टूट गई।

Tue, 22 April 2025 03:25 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, भागलपुर
share
प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता

बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को रिश्ते का भाई बनाकर ससुराल ले गई। दूल्हे और ससुराल वालों को हकीकत पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर ससुराल में हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। आखिर में शादी के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता का उसके पति से रिश्ता टूट गया।

यह मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 18 अप्रैल को ही हुई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल आई थी। दुल्हन का शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूल्हा और ससुराल वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। शादी के बाद आई दुल्हन ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया और ससुराल वालों को उसे अपना भाई बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 हजार में बुलाए किलर, पत्नी के आशिक ने पति को मरवा दिया; सनसनीखेज मर्डर
ये भी पढ़ें:पति को फांसी, सास को उम्रकैद; बीवी और 2 बेटियों को जिंदा जलाने पर कोर्ट का फैसला

जब ससुराल वालों को असली बात पता चली तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। उसने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद लड़की का भाई और अन्य परिजन वहां पहुंचे। ससुराल वाले घर में बहुत देर तक ड्रामा चला। हंगामे के बाद पति और ससुराल वालों ने दुल्हन को अपने यहां रखने से इनकार कर दिया। फिर उसे प्रेमी के साथ वहां से रवाना कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।