fight in barat after a man pull scarf of a girl Groom said jewellery snatched बारात में लड़की का दुपट्टा खींचने पर मारपीट और बवाल, 50 पर केस; दूल्हा बोला- गहने भी छीन लिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारात में लड़की का दुपट्टा खींचने पर मारपीट और बवाल, 50 पर केस; दूल्हा बोला- गहने भी छीन लिए

आरोप है कि एक मंदिर में प्रणाम करने के लिए दूल्हा प्रवेश किया तो इधर गांव के ही दूसरे टोला के युवक ने बारात में शामिल एक लड़की का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की को धक्का देकर गिरा दिया। किसी तरह वह भागने लगी।

Mon, 24 Nov 2025 10:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, पीरपैंती, भागलपुर
share
बारात में लड़की का दुपट्टा खींचने पर मारपीट और बवाल, 50 पर केस; दूल्हा बोला- गहने भी छीन लिए

बिहार के भागलपुर जिले में एक बारात में जमकर मारपीट हुई है। यहां ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम निकली बारात में शामिल एक लड़की का दुपट्टा खींचने पर मारपीट हो गई। बताया गया कि बारात झारखंड के एक गांव के लिए निकली थी। इस दौरान सभी रिश्तेदार, महिला एवं पुरुष डांस करते आगे बढ़े।

आरोप है कि एक मंदिर में प्रणाम करने के लिए दूल्हा प्रवेश किया तो इधर गांव के ही दूसरे टोला के युवक ने बारात में शामिल एक लड़की का दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की को धक्का देकर गिरा दिया। किसी तरह वह भागने लगी। इसी क्रम में आरोपी युवक के परिवार की महिलाएं भी मारपीट करने लगी। वहीं उस टोला के लोग भी लाठी डंडे लेकर बारातियों पर टूट गए। मारपीट में कई लोगों को चोटें आयी है। इस घटना के बाद बारातियों में अफरा तफरी मच गई।

वहीं से किसी ने घटना की सूचना ईशीपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार को तथा इंस्पेक्टर अरुण कुमार दी। थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जबकि दूल्हे के पिता ने घटना की बाबत थाना में लिखित आवेदन देकर आठ नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान बाराती गाड़ी छोड़कर भागे तो मौका देखकर दूल्हा के गाड़ी में रखा जेवर आरोपियों ने चुरा लिया है।

खुद दूल्हे ने थाना में बताया कि उनके भाई के हाथ का चांदी का ब्रेसलेट, सिकड़ी तथा बारात में शामिल लड़की के गले का चेन आदि ले लिया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जबकि घटना को लेकर सभी बाराती डरे सहमे हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।