bone found in holika dahan ash in bihar aurangabad district होलिका दहन की राख में मिली हड्डी, कुछ ही दूर पर मिला लापता बुजुर्ग का चप्पल; हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होलिका दहन की राख में मिली हड्डी, कुछ ही दूर पर मिला लापता बुजुर्ग का चप्पल; हड़कंप

  • मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के गुलाब बीघा गांव निवासी स्व. नथुनी यादव के 60 वर्षीय पुत्र युगल यादव 13 मार्च को घर से होलिका दहन के लिए साइकिल से निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। छह दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे।

Thu, 20 March 2025 08:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मदनपुर, औरंगाबाद
share
होलिका दहन की राख में मिली हड्डी, कुछ ही दूर पर मिला लापता बुजुर्ग का चप्पल; हड़कंप

बिहार में होलिका दहन की राख में हड्डी मिलने से हड़कंप मच गया है। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव के होलिका दहन वाली जगह पर राख में हड्डी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी गई। थाना की सूचना पर एफएसएल की टीम उक्त जगह पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के गुलाब बीघा गांव निवासी स्व. नथुनी यादव के 60 वर्षीय पुत्र युगल यादव 13 मार्च को घर से होलिका दहन के लिए साइकिल से निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। छह दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन सर्वे के लिए रिश्वत की डिमांड, रंगेहाथ घूस लेते धराया कानूनगो
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में पेड़ों से गिर क्यों मरने लगे कौवे, दहशत में गांव वाले

बुधवार की दोपहर जलवन आहर के पास युगल यादव की एक जोड़ी चप्पल व उससे कुछ दूरी पर दक्षिण दिशा में बंगरे के होलिका दहन स्थल से हड्डी बरामद हुई। इसके बाद इसकी सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी गई। जुगल यादव के छोटे भाई राजाराम यादव ने बताया कि चप्पल व हड्डी संभवत उनके भाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; ईंट-पत्थर की बौछार
ये भी पढ़ें:भैंस चोरी के शक में बिहार में मर्डर, पीट-पीट कर युवक को मारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।