Bodh Gaya girl gangrape in amblulance she had fainted during Home Guard physical test बोधगया में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड बहाली के फिजिकल टेस्ट में हुई थी बेहोश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बोधगया में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड बहाली के फिजिकल टेस्ट में हुई थी बेहोश

बिहार के बोधगया में लड़की से एंबुलेंस में 3-4 युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता होमगार्ड बहाली के लिए फिजिकल टेस्ट देने आई थी और बेहोश हो गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसके साथ एंबुलेंस कर्मियों ने मिलकर दरिंदगी की।

Sat, 26 July 2025 05:59 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गयाजी
share
बोधगया में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड बहाली के फिजिकल टेस्ट में हुई थी बेहोश

बिहार के गयाजी जिले में प्रसिद्ध धर्म नगरी बोधगया से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीएमपी-3 में होमगार्ड बहाली के लिए आई एक लड़की के साथ एंबुलेंस में 3-4 युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय पीड़िता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में गयाजी के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। मामला गुरुवार का है जब होमगार्ड के लिए फिजिकल बहाली प्रक्रिया के दौरान महिला अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे तत्काल बीएमपी-3 कैंपस से एंबुलेंस द्वारा मगध मेडिकल भेजा गया था। पीड़िता अस्पताल पहुंचने के समय अचेत अवस्था में थी।

होश में आने के बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि एंबुलेंस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने फर्द बयान दर्ज किया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बोधगया थाना की पुलिस भी जांच में जुट गई है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं यह जानकारी ली जा रही है कि एंबुलेंस में उस समय कौन-कौन मौजूद था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंस्टा पर दोस्ती के बाद 15 साल की लड़की से गैंगरेप, पटना में 3 लड़कों का कांड

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस में तीन से चार लोग मौजूद थे। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने यह शर्मनाक हरकत की। इस मामले में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के बाद दो आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के अंदर आरोपी ड्राइवर विनय कुमार एवं टेक्नीशियन अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर बोधगया थाने में मामला दर्ज हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।