Blind schools in every division disabled rules changed Nitish Government big announcement बिहार के हर प्रमंडल में खुलेगा नेत्रहीन विद्यालय, दिव्यांगों के नियम भी बदले; सरकार के बड़े ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के हर प्रमंडल में खुलेगा नेत्रहीन विद्यालय, दिव्यांगों के नियम भी बदले; सरकार के बड़े ऐलान

बिहार विधानसभा में सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने राज्य के हर प्रमंडल में 500-500 बेड की क्षमता वाले नेत्रहीन और मूक बधिर विद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सिविल सेवा प्रोत्साहन और उद्यमी योजना से भी जोड़ा जाएगा।

Wed, 11 Feb 2026 06:48 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के हर प्रमंडल में खुलेगा नेत्रहीन विद्यालय, दिव्यांगों के नियम भी बदले; सरकार के बड़े ऐलान

बिहार के हर प्रमंडल में नेत्रहीन और मूक बधिर विद्यालय खोले जाएंगे। इनकी क्षमता 500-500 बेड प्रति विद्यालय होगी। नीतीश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की। सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि ऐसे सभी स्कूलों को 8वीं से प्लस टू यानी 12वीं तक क्रमोन्नत किया जाएगा। राज्य सरकार ने दिव्यांग से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के नियम में भी बदलाव की घोषणा की। अब 60 फीसदी की जगह शारीरिक रूप से 40 फीसदी दिव्यांग व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

बिहार में अभी दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूलों की संख्या कम है। मंत्री सहनी ने सदन के अंदर बताया कि अभी राज्यभर में सिर्फ तीन नेत्रहीन विद्यालय ही हैं, जो पटना, दरभंगा और भागलपुर में स्थित हैं। इसके अलावा पटना में दो और भागलपुर, दरभंगा एवं मुंगेर में एक-एक मूक बधिर विद्यालय है। सरकार अब इनकी संख्या बढ़ाने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में खुल रही एक शराब दुकान, जदयू MLC का दावा

सामाजिक कल्याण मंत्री ने सदन में बताया कि दिव्यांगो को रोजगार एवं शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजन को बिहार लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी के लिए क्रमशः 1 लाख और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट के लिए उठी यह मांग

मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जोड़ने का काम भी हो रहा है। दिव्यांगों को उद्यम लगाने के लिए सरकार की ओर से कुल 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मंत्री के दावे पर भड़का विपक्ष, सदन से वॉकआउट

बिहार विधानसभा में जब मंत्री मदन सहनी का संबोधन हो रहा था, तब हंगामे की स्थिति बन गई। दरअसल, भाषण की शुरुआत में सहनी ने दावा किया कि आरजेडी और कांग्रेस के 180 महीनों के शासनकाल के दौरान बिहार में 118 नरसंहार हुए। इस पर विपक्ष भड़क गया। आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। फिर उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।