blame of Kharge flop rally in Buxar fell on the district president Congress suspended Manoj Pandey बक्सर में खरगे की फ्लॉप रैली की गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी, कांग्रेस ने मनोज पांडेय को किया निलंबित, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में खरगे की फ्लॉप रैली की गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी, कांग्रेस ने मनोज पांडेय को किया निलंबित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बक्सर रैली में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे नेताओं पर एक्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को बिहार प्रदेश कमिटी ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 फीसदी भी भीड़ नहीं पहुंची थी।

Mon, 21 April 2025 03:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बक्सर
share
बक्सर में खरगे की फ्लॉप रैली की गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी, कांग्रेस ने मनोज पांडेय को किया निलंबित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बक्सर के दलसागर में आयोजित सभा के फ्लॉप होने के बाद कार्रवाई की पहली गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी है। पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। सभा के दौरान पार्टी नेताओं में आपसी समन्वय का घोर अभाव देखा गया था। रैली स्थल पर जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 प्रतिशत भीड़ भी नेता नहीं जुटा पाए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में लोगों को लाने की जगह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर केवल अपना चेहरा चमकाने में ही व्यस्त देखे गए थे।

पार्टी ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन भी ले लिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तैयारियों की घोर कमी और आपसी समन्वय का अभाव पाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन ठीक से नहीं किया।

जिसके चलते जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के साथी हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अब भविष्य की राजनीति को लेकर अटकलें का बाजार भी गर्म हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी और नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है, बिहार के विकास के लिए नहीं: खरगे
ये भी पढ़ें:पुराना वीडियो दिखा कर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा; 12 झूठ गिनाए, नीतीश को भी लपेटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।