BJP Working President Nitin Nabin will join league of Atal Advani if elected full time party chief early next year नितिन नवीन BJP अध्यक्ष बने तो वाजपेयी, आडवाणी, शाह की लीग में गिने जाएंगे, जानिए कैसे?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नितिन नवीन BJP अध्यक्ष बने तो वाजपेयी, आडवाणी, शाह की लीग में गिने जाएंगे, जानिए कैसे?

Nitin Nabin BJP: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी अगर नया भाजपा अध्यक्ष चुनती है तो बिहार का लाल एक मामले में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, बलराज मधोक, अमित शाह की लीग में शामिल हो जाएगा।

Tue, 16 Dec 2025 11:22 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नितिन नवीन BJP अध्यक्ष बने तो वाजपेयी, आडवाणी, शाह की लीग में गिने जाएंगे, जानिए कैसे?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अगले साल की शुरुआत में तय दिख रहे भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में ताजपोशी का प्रबल संकेत हैं। भाजपा ने अब तक 11 अध्यक्ष देखे हैं, जिनमें कुछ एक बार पार्टी प्रमुख रहे जबकि कुछ को यह मौका कई बार मिला। अगर जेपी नड्डा के बाद बीजेपी नितिन नवीन को अध्यक्ष चुनती है तो एक मामले में वो भाजपा के संस्थापक नेता अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह की लीग में शामिल हो जाएंगे। वाजपेयी और आडवाणी भाजपा की पूर्ववर्ती पार्टी जनसंघ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वाजपेयी जब पहली बार जनसंघ के अध्यक्ष बने तब वो 44 साल के थे। आडवाणी जब बने तो वो 46 साल के थे और नितिन नवीन 2026 की शुरुआत में पार्टी चीफ बनते हैं तो वो 45 के होंगे।

जनसंघ और भाजपा को मिलाकर अब तक 21 नेता अध्यक्ष रहे हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा 1951 में बनाई गई जनसंघ का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था, लेकिन 1980 में भाजपा अलग पार्टी के रूम में सामने आई। मुखर्जी से नड्डा तक 21 नेताओं में मात्र 5 नेता ऐसे हैं, जो जब पहली बार अध्यक्ष बने, तब उनकी उम्र 50 साल से कम थी।

वाजपेयी 1968 में जनसंघ अध्यक्ष बने थे और तब वो 44 साल के थे। आडवाणी 1973 में 46 साल की उम्र में जनसंघ के अध्यक्ष बन गए थे। 1966 में बलराज मधोक जब अध्यक्ष बने तो 46 साल के ही थे। 1965 में जनसंघ ने 49 साल के बच्छराज व्यास को अध्यक्ष बनाया। 2014 में अमित शाह जब अध्यक्ष बने तब वो भी 49 साल के ही थे। नितिन नवीन मई 2025 से पहले अध्यक्ष बन जाते हैं तो वो 50 साल से कम उम्र में अध्यक्ष बने नेताओं की इस लीग में शामिल हो जाएंगे।

जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब पहली बार अध्यक्ष बने, तब 50 साल के थे। भाजपा के अब तक बने 11 अध्यक्षों में 7 नेता जब पहली बार अध्यक्ष बने तब 50-60 साल के बीच थे। दो नेता 70 साल से ऊपर के भी थे, जिनमें सबसे बुजुर्ग कुशाभाऊ ठाकरे 76 साल की उम्र में पार्टी प्रमुक बनाए गए थे। 61 साल की उम्र में अध्यक्ष बने बंगारू लक्ष्मण ने तो स्टिंग ऑपरेशन में पार्टी की बदनामी ही करा दी थी और तब से राजनीतिक पतन के शिकार हो गए।

जनसंघ और भाजपा में पहली बार अध्यक्ष बनने के वक्त नेताओं की उम्र

जनसंघ अध्यक्षपहली बार अध्यक्षजन्मउम्र जब पहली बार बने
श्यामा प्रसाद मुखर्जी1951190150
मौली चंद्र शर्मा1954190054
प्रेमनाथ डोगरा1955188471
देबाप्रसाद घोष1956189462
प्रीतांबर दास1960190555
अवसरला रामा राव1961अज्ञातअज्ञात
रघु वीरा1963190261
बच्छराज व्यास1965191649
बलराज मधोक1966192046
दीनदयाल उपाध्याय1967191651
अटल बिहारी वाजपेयी1968192444
लालकृष्ण आडवाणी1973192746
भाजपा अध्यक्षपहली बार अध्यक्षजन्मउम्र जब पहली बार बने
अटल बिहारी वाजपेयी1980192456
लालकृष्ण आडवाणी1986192759
मुरली मनोहर जोशी1991193455
कुशाभाऊ ठाकरे1998192276
बंगारू लक्ष्मण2000193961
जना कृष्णमूर्ति2001192873
वेंकैया नायडू2002194953
राजनाथ सिंह2005195154
नितिन गडकरी2009195752
अमित शाह2014196449
जगत प्रकाश नड्डा2020196060
नितिन नवीन (कार्यकारी)2025198045
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कायस्थों को 1 सीट मिलने की कसक थी, नितिन नवीन को BJP अध्यक्ष बनाने की ही तैयारी!
ये भी पढ़ें:Bihar Top News: संजय सरावगी बिहार BJP के अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल का स्थान लिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।