6 राज्यों के संगठन महामंत्री और 150 महिलाएं भी घूम रहीं, बिहार चुनाव के लिए BJP का प्लान
चार संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के विभिन्न भागों में लगाया गया है। इन्हीं की देखरेख में संबंधित क्षेत्रों में सारे चुनाव कार्य किये जा रहे हैं। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक भी देंगे। पूरे चुनाव में ये अपने क्षेत्र में ही रहेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से जुट गये हैं। इसी क्रम में भाजपा बूथ सशक्तीकरण से लेकर विधानसभा स्तर तक रणनीति तय कर कार्य कर रही है। दूसरे प्रदेशों के भी वरिष्ठ भाजपा नेता बड़ी संख्या में बिहार आये हैं। सभी की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। पार्टी नेतृत्व ने छह प्रदेशों के भाजपा संगठन महामंत्रियों को बिहार भेजा है। इन छह संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है।
इसको लेकर राज्य को पांच भागों में बांटा गया है। दो महामंत्रियों को सीमांचल और कोसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य चार संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के विभिन्न भागों में लगाया गया है। इन्हीं की देखरेख में संबंधित क्षेत्रों में सारे चुनाव कार्य किये जा रहे हैं। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को फीडबैक भी देंगे। पूरे चुनाव में ये अपने क्षेत्र में ही रहेंगे।
एक तरह से ये उस क्षेत्र के प्रभारी के रूप में काम करेंगे। चुनावी कार्यों का नेतृत्व भी करेंगे। जिन प्रदेशों के संगठन महामंत्री बिहार चुनाव में कार्य कर रहे हैं, उनमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल है। विभिन्न राज्यों की करीब डेढ़ सौ महिला नेत्रियां भी घर-घर घूम रही हैं। वर्तमान में प्रदेश के 121 विस क्षेत्रों में महिलाएं घरों में जा रही हैं।




साइन इन