BJP silent protest in Patna against the abuse of PM Modi Rahul and Tejashwi targeted पीएम मोदी को गाली के विरोध में पटना में बीजेपी का मौन धरना; निशाने पर राहुल और तेजस्वी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी को गाली के विरोध में पटना में बीजेपी का मौन धरना; निशाने पर राहुल और तेजस्वी

पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में पटना में बीजेपी नेताओं ने मौन धरना दिया। जिसमें सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रविशंकर ने कहा कि इस मामले पर राहुल और तेजस्वी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Sat, 30 Aug 2025 04:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी को गाली के विरोध में पटना में बीजेपी का मौन धरना; निशाने पर राहुल और तेजस्वी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में पटना में गांधी मैदान स्थित बापू की मूर्ति के पास भाजपा नेताओं ने दो घंटे का मौन धरना दिया। जिसमें सांसद रविशंकर प्रसाद, डॉ. संजय जयसवाल, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, धर्म शिला गुप्ता, ऋतुराज सिंहा आदि शामिल थे। पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में इस धरना का आयोजन किया गया था।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी और उनकी माता पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के खिलाफ पूरे देश में भारी आक्रोश है। लोग इसे किसी कीमत पर सहन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पूरे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर राहुल और तेजस्वी ऐसा नहीं करते हैं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पूरा देश इन दोनों से माफी मंगवाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली से भड़के BJP नेताओं ने दिखाए काले झंडे, राहुल गांधी ने टॉफी थमा दी
ये भी पढ़ें:पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, मोदी को गाली पर बवाल
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली: कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
ये भी पढ़ें:अत्यंत अशोभनीय; कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी को गाली पर सीएम नीतीश नाराज

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अपना संस्कार भी भूल चुके हैं। वे प्रधानमंत्री के पुत्र हैं, पोते हैं, उनके परनाना प्रधानमंत्री थे, और इस नाते उन्हें प्रधानमंत्री की गरिमा समझनी चाहिए थी। लेकिन वो अपना संस्कार भूल चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को इसी मामले पर भाजपा ने पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दोनों ओर से पहले पत्थर और फिर लाठी-डंडे भी खूब चले। करीब आधे घंटे तक सदाकत आश्रम और उसके आसपास का क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील रहा। सैकड़ों लोगों पर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।